अपडेटेड 23 June 2023 at 16:16 IST

Shani Dev: इंसान की बर्बादी से पहले शनि देव देते हैं ये संकेत, बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव की टेढ़ी नजर जिस भी व्यक्ति पर पड़ती है उसके पहले वे उसे कई संकेत देते हैं आइए जानते हैं वो कौन-कौन से संकेत हैं।

Follow :  
×

Share


Shani Dev | Image: self

Shani Dev: न्याय का देवता कहे जाने वाले सूर्य पुत्र शनिदेव एकलौते ऐसे देवता है जो व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल उसे जरूर देते हैं। वहीं अगर उनकी टेढ़ी नजर किसी पर पड़ जाएगी तो वो किसी को भी तबाह कर सकती है। कहा जाता है कि शनिदेव की अशुभ दृष्टि जिस किसी पर भी पड़ती है उसकी जिंदगी में परेशानियों का दौर शुरू हो जाता है। उसे लगातार असफलताएं और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुरा वक्त शुरू होने के पहले शनिदेव व्यक्ति को कई संकेत देते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से संकेत हैं।

टेढ़ी नजर से पहले शनि देव देते हैं ये संकेत

  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव की टेढ़ी नजर जिस भी व्यक्ति पर पड़ती है उसके पहले वे उसे कई संकेत देते हैं आइए जानते हैं वो कौन-कौन से संकेत हैं।
  • शास्त्रों के मुताबिक जिस व्यक्ति पर शनि देव की अशुभ नजर पड़ती है उन्हें बहुत ही कम उम्र में जोड़ों में दर्द, बाल सफेद होने और बालों का झड़ना जैसी परेशानियां होने लगती हैं। कहा जाता है ये उस व्यक्ति के बुरे वक्त शुरू होने की निशानी है, जो शनि के प्रभाव से आते हैं।
  • शास्त्रों की मानें तो जब किसी व्यक्ति पर शनिदेव कुपित होते हैं तो उसके जूते-चप्पल बार-बार टूटने लगते हैं या चोरी होने लगते हैं। 
  • चेहरे पर उदासी, चिंता छाई रहना और शरीर में हमेशा थकान और आलस का रहना इंसान के बुरे वक्त की निशानी है जो शनि देव टेढ़ी नजर से पहले देते हैं।
  • वहीं कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के आंखों की रोशनी कम हो रही है या फिर कमर दर्द की समस्या शुरू होती है, तो ये शनि देव के कुपित होने का संकेत होता है।
  • शनि की अशुभ दृष्टि पड़ने पर आपको बार-बार लोगों से धोखा मिल सकता है। साथ ही ऐसे में आप पर लगातार कर्ज बढ़ सकता है।
  • शनि का कुप्रभाव पड़ने पर पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता और आपके तरक्की के रास्ते बंद होने लगते हैं। ऐसे में आपको सफलता के लिए बहुत ही संघर्ष करना पड़ सकता है। 
  • कुंडली में शनि का अशुभ प्रभाव बढ़ने से इंसान का मन बुरे कार्यों की ओर बढ़ने लगता है। वो बुरी संगती और नशे का शिकार हो जाता है। ऐसे में जिन लोगों के साथ ऐसा हो रहा है उसे समझ लेना चाहिए कि शनिदेव उनपर कुपित होने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें... Shaniwar Ke Upay: क्या आप भी झेल रहे हैं शनिदेव की टेढ़ी नजर, इन उपायों से मिल सकती है मुक्ति
     

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Beautiful Skin Tips: खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स, बिना एक भी रुपया खर्च किए मिलेगी दमकती स्किन

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 23 June 2023 at 16:07 IST