अपडेटेड 14 August 2023 at 15:04 IST

Shami Plant: शिव शंभू को बेहद प्रिय है शमी का पौधा, कैसे रखें इसका ख्याल; जानें टिप्स

वास्तु के मुताबिक शमी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है, वहीं ये भगवान शंकर को भी अतिप्रिय है। अगर आपने इसे घर में लगाया हुआ है, तो आइए जानते हैं इसका ख्याल कैसे रखें।

Follow :  
×

Share


Shami Ke Paudhe Ki Kaise Kare Care | Image: self

Shami Ke Paudhe Ki Kaise Kare Care: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है जो घर के लिए बेहद ही शुभ माने जाते हैं। इन्हीं प्लांट्स में शमी का पौधा भी शामिल है, ये न सिर्फ घर के लिए शुभ होता है बल्कि ये भगवान शंकर को भी अतिप्रिय होता है। ऐसे में अगर आप इसे घर में लगा रहे हैं तो इसे हरा-भरा रखना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि ये घर में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए जाना जाता है। तो चलिए आज आपको कुछ आसान से टिप्स बताते हैं जिससे आप शमी प्लांट को हमेशा हरा-भरा रख सकते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कैसे उगाएं शमी का पौधा?
  • शमी प्लांट को कहां लगाना शुभ?
  • कैसे करें शमी प्लांट की देखरेख?

कैसे उगाएं शमी का पौधा?

वैसे तो शमी का पौधा आसानी से बाजार में मिल जाता है, लेकिन अगर आप इसे घर पर ही उगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप नर्सरी से इसका छोटा सा प्लांट लाकर इसे एक बड़े गमले में प्लांट कर दें। इसके अलावा आप इसकी टहनी काटकर उसकी कलम को भी लगा सकते हैं। 

शमी प्लांट को कहां लगाना शुभ?

वास्तु के मुताबिक शमी का प्लांट बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि आखिर इसे लगाने की सही जगह कौन सी है। वास्तु के अनुसार सुख-शांति और सौभाग्य के लिए शमी के पौधे को घर के मेन गेट पर लगाना चाहिए। ये जगह बहुत ही शुभ मानी जाती है। 

कैसे करें शमी प्लांट की देखरेख?

  • शमी के पौधे में जरूरत ज्यादा पानी न डालें। ऐसा करने पर पेड़ की जड़ सड़ सकती है।
  • अगर आप शमी प्लांट को हरा-भरा रखना चाहते हैं तो इसके लिए इसके गमले में समुद्र की शैवाल को डाल सकते हैं। ये पौधे को हरा-भरा रखने में मदद कर सकती है।
  • अगर आपके घर में लगा शमी का पौधा सूखने लगा है तो उसे वापस हरा-भरा करने के लिए इसमें गोबर की खाद को डालें।
  • पौधे की समय-समय पर छंटाई करें। कई बार ऐसा न करने पर प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है। 
  • शमी के पौधे को हमेशा धूप वाली जगह पर ही रखें। धूप से प्लांट की ग्रोथ बढ़ती है। 

    यह भी पढ़ें... Water Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर होता है पानी, सुबह खाली पेट पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे
     

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Sawan 2023: भोले को बेहद प्रिय हैं ये 7 फूल, जानें किसे चढ़ाने से मिलता है कौन सा फल  

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 August 2023 at 15:03 IST