अपडेटेड 30 January 2023 at 15:08 IST

Shaligram Stone: जनकपुर से आए पत्थरों पर तराशे जाएंगे राम लला, पवित्र शालिग्राम के साथ शुरू हुई भव्य यात्रा

Shaligram Stone: रामनगरी में बन रहे मंदिर में भगवान राम की मूर्ति को पवित्र शालिग्राम की मूर्ति पर उकेरा जाएगा।

Follow :  
×

Share


PC: ANI | Image: self

Shaligram Stone: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की तैयारियां तेज हैं। रामनगरी में बन रहे इस मंदिर में भगवान राम की मूर्ति को पवित्र शालिग्राम की मूर्ति पर उकेरा जाएगा। ऐसे में नेपाल की बड़ी गंडक नदी से निकाली गई शालिग्राम शिलाखंड को बिहार के रास्ते से अयोध्या लाया जा रहा है। शालिग्राम को अयोध्या पहुंचने में 4 दिन का समय लगने वाला है। 

शालिग्राम शिलाखंड को अयोध्या लेकर आ रही यात्रा रोज 125 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। इन पत्थरों को नेपाल से अयोध्या आने में 4 दिन का समय लगेगा। जनकपुर के जटही बॉर्डर से शुरू हुई यात्रा 2 फरवरी को अयोध्या पहुंचेगी।  

शालिग्राम, जिसे भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। इन पत्थरों की हिंदू धर्म में विशेष आस्था है। हिंदू घरों और मंदिरों में पूजे जाने वाले ठाकुरजी भी इन्हीं पत्थरों से बनाए जाते हैं। नेपाल की गंडक नदी से दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या लाई जा रही हैं। इन शिलाओं से ही भगवान राम की मूर्ति को तैयार किया जाएगा। शुक्रवार को शालिग्राम यात्रा की शुरुआत, विधिवत पूजन और अनुष्ठान के बाद शुरू की गई। ये शिलाएं बिहार के मधुबनी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेंगी और 31 जनवरी की दोपहर बाद गोरखपुर के गोरक्षपीठ पहुंचेंगी।

नदी से निकालने से पहले हुई क्षमा-याचना

शालिग्राम शिलाखंड को बड़ी गंडक नदी से निकालने से पहले नदी के किनारे विधिवत क्षमा-याचना की गई। इसके बाद इन शिलाखंडों को मंदिर से निकाला गया। अब इन्हें पूजा-पाठ के बाद अयोध्या में लाया जा रहा है। बिहार में प्रवेश कर चुकी इस यात्रा का हर पड़ाव पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। भक्तों में भगवान शालिग्राम की पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ANI

क्या है शालिग्राम?

शालिग्राम शिलाखंड एक विशेष प्रकार का पत्थर होता है, जिसे भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। शालिग्राम 24 तरह के विशेष पत्थर हैं, जिनको भगवान विष्णु के अवतारों से जोड़कर देखा जाता है। 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्रतिमा के लिए मां सीता के देश से आ रहा 27 टन का पत्थर, जानिए क्या है धार्मिक महत्व ?

यह भी पढ़ें:  Ram Mandir: करीब 6 करोड़ साल पुराने खास पत्थरों से होगा रामलला की प्रतिमा का निर्माण, सामने आई तस्वीर

Published By : Nripendra Singh

पब्लिश्ड 30 January 2023 at 15:08 IST