आंध्र प्रदेश के 59 मंडलों में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने राज्य के 59 मंडलों में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
- भारत
- 1 min read
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने राज्य के 59 मंडलों में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर. कुर्मानाध ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘59 मंडलों में से श्रीकाकुलम जिले के 15 मंडल हैं, इसके बाद विजयनगरम जिले के 20 और पार्वतीपुरम मान्यम जिले के 14 मंडल हैं। इन जिलों में भीषण गर्मी के आसार हैं।’’
उन्होंने बताया कि अल्लूरी सीतारामराजू जिले के दो मंडल, काकीनाडा जिले के तीन मंडल और पूर्वी गोदावरी जिले के पांच मंडल के भी भीषण गर्मी से प्रभावित होने की संभावना है।
एपीएसडीएमए ने बताया कि बुधवार को नंदयाल जिले के चागलामरी में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा और इसके बाद वाईएसआर जिले के अतलुरू और खाजीपेटा में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह प्रकाशम जिले के गोलाविदीपी में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, कुरनूल जिले में 40.6 डिग्री सेल्सियस, अन्नामय्या जिले के कंबलाकुंटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस और अनाकापल्ली जिले के नाथावरम में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 March 2025 at 13:44 IST