अपडेटेड 12 October 2024 at 09:14 IST

दुर्गा पूजा के लिए मंगलुरु-कोल्लम के बीच कई विशेष ट्रेन चलेंगी

दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंगलुरु जंक्शन और केरल के कोल्लम जंक्शन स्टेशन के बीच कई विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी।

Follow :  
×

Share


Railway Board Forms Committee to Address Train Controllers' Workin' Working Conditions and Vacancies | Image: PTI

दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंगलुरु जंक्शन और केरल के कोल्लम जंक्शन स्टेशन के बीच कई विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। यह जानकारी दक्षिण रेलवे ने दी।दक्षिण रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 06047 मंगलुरु जंक्शन-कोल्लम जंक्शन विशेष रेल सेवा 14 अक्टूबर 2024 (सोमवार) को मंगलुरु जंक्शन से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10 बजकर 20 मिनट पर कोल्लम जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06048 कोल्लम जंक्शन- मंगलुरु जंक्शन विशेष रेल सेवा 15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को कोल्लम जंक्शन से शाम छह बजकर 55 मिनट पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह सात बजकर 30 मिनट पर मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ट्रेन के समय और ठहराव के बारे में पूरी जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट या टिकट काउंटर से संपर्क करना चाहिए।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 October 2024 at 09:14 IST