असम के काजीरंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 लोगों की मौत, कंटेनर ट्रक में ट्रक में जा घुसी मिनी बस
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है।
- भारत
- 2 min read
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वाहन में सवार ज्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं। कई लोग क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैवलर वाहन बोकाखात से नगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोंगाजन के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। वाहन में ज्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।
मंत्री अतुल बोरा मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक अतुल बोरा घटनास्थल पर पहुंचे। वह राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
बोरा ने कहा, "रिपोर्ट के अनुसार, बस और ट्रक की टक्कर में 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है। चश्मदीदों का कहना है कि यह टक्कर किसी एक वाहन की तेज रफ़्तार के कारण हुई। दुर्घटना के असली कारण का पता जाँच के बाद ही चलेगा। मृतकों का पोस्टमार्टम कल किया जाएगा। मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।"
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
गोलाघाट एसएसपी स्वप्ननील डेका के अनुसार, मिनी बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी और राष्ट्रीय उद्यान के आस-पास लागू गति संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रही थी। शुरुआती आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 13 November 2026 at 17:09 IST