अपडेटेड 11 November 2021 at 16:37 IST
सीनियर IPS अधिकारी एसएन प्रधान को मिली NCB प्रमुख की जिम्मेदारी, NDRF से हुई छुट्टी
सीनियर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सत्य नारायण प्रधान (Satya Narayan Pradhan) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का पूर्णकालिक महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
सीनियर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सत्य नारायण प्रधान (Satya Narayan Pradhan) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का पूर्णकालिक महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर उनके रिटायरमेंट की तारीख 31 अगस्त, 2024 तक या केंद्र के अगले आदेश तक की गई है। बता दें कि वो अभी तक NDRF के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
इस साल की शुरुआत में, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के महानिदेशक के रूप में भी कार्यरत एसएन प्रधान को एनसीबी प्रमुख का कार्यभार भी सौंपा गया था। उन्हें एनसीबी की कार्यभार तब सौंपा गया, जब राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाया गया। इसे बाद से ही प्रधान दोनों पदों को संभाल रहे थे।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली: प्रियंका गांधी से मिले राजस्थान के CM गहलोत; अजय माकन बोले- 'सभी मामलों पर दूर हुआ भ्रम'
नौ नवंबर को केंद्र सरकार ने फेरबदल करते हुए उनकी जगह आईपीएस अधिकारी अतुल करवाल को एनडीआरएफ प्रमुख के पद पर नियुक्त कर दिया, इसके बाद ही प्रधान को एनडीआरएफ के महानिदेशक के पद से छुट्टी मिल गई।
इसके बाद गृह मंत्रालय ने सत्य नारायण प्रधान को प्रतिनियुक्ति के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक के पद पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के लिए संबंधित विंग को भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही अनुरोध किया कि उन्हें एनडीआरएफ डीजी के प्रभार से तत्काल आधार पर मुक्त किया जाए ताकि वे नया कार्यभार ग्रहण कर सकें।
कौन हैं सत्य नारायण प्रधान?
1988 बैच के झारखंड कैडर के IPS अधिकारी, सत्य नारायण प्रधान ओडिशा के मूल निवासी हैं। उन्होंने राज्य में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया और बाद में उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। हाल ही में राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाए जाने के बाद इन्हें एनसीबी प्रमुख का भी पदभार सौंप दिया गया था।
Published By : Ritesh Mishra
पब्लिश्ड 11 November 2021 at 16:37 IST