अपडेटेड 21 February 2023 at 01:51 IST

IPS का वनवास खत्म, निजाम बदलने के बाद बृजेश सिंह को अब मिली शिंदे सरकार में खास जगह

Maharashtra: मौजूदा समय में महाराष्ट्र सीएमओ में अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी और प्रमुख सचिव विकास खड़गे शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


बृजेश सिंह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। | Image: self

Maharashtra News: सीनियर आईपीएस अधिकारी बृजेश सिंह (IPS Brijesh Singh) को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कार्यालय (Maharashtra CMO) में तैनाती मिली है। मालूम हो कि बृजेश सिंह अभी एडीजी होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे सरकार के ताजा फैसले के बाद अब उन्हें सीएम शिंदे (CM Eknath Shinde) के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सोमवार, 20 फरवरी को दी।

बता दें कि बृजेश सिंह की गिनती एक अनुभवी आईपीएस अधिकारियों में होती है। वहीं उनकी नियुक्ति इसलिए भी खास है क्योंकि हाल के वर्षों में पहली बार किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सीएमओ में तैनाती मिली है।

बृजेश सिंह-1996 बैच के IPS अधिकारी

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) के पद पर तैनात बृजेश सिंह 1996 बैच के IPS अधिकारी हैं। महाराष्ट्र में इसके पहले जब देवेंद्र फडणवीस सीएम थे तो उस दौरान भी वो राज्य के ताकतवर पुलिस अधिकारियों में से एक माने जाते थे। हालांकि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद जब उद्धव ठाकरे सरकार आई तो उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) के पद पर तैनात किया गया था।

इन अधिकारियों पर भी फैसला

मौजूदा समय में महाराष्ट्र सीएमओ में अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी और प्रमुख सचिव विकास खड़गे शामिल हैं। वहीं अतिरिक्त डीजी रैंक के अधिकारी विनीत अग्रवाल, नवी-मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह और एडीजी प्रभात कुमार को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है और ये सभी अपनी नई तैनाती की प्रतीक्षा में हैं।

आईपीएस बृजेश सिंह प्रतापगढ़ के मूल निवासी

आईपीएस बृजेश सिंह देवेंद्र फडणवीस सरकार में साइबर अपराध शाखा के प्रभारी रहे और इसके अलावा सूचना और जनसंपर्क के महानिदेशक भी थे। उस दौरान बृजेश सिंह सीधे तौर पर मुख्य सचिव को रिपोर्ट करते थे।

इसे भी पढ़ें: IPS ने सोशल मीडिया पर शेयर की महिला IAS की तस्वीरें, बवाल के बाद CM तक पहुंचा मामला

बृजेश सिंह की गिनती उन अधिकारियों में होती है जो अपनी कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी बृजेश सिंह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत पर हुआ FIR तो सीएम शिंदे बोले- कौन क्या है फर्क नहीं पड़ता, कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 21 February 2023 at 01:50 IST