अपडेटेड 3 November 2024 at 14:33 IST

कर्नाटक के पुत्तूर में पेड़ गिरने से स्कूटर सवार की मौत, लोगों का आरोप-चेतावनी के बावजूद वन विभाग...

Karnataka News: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर इलाके में शनिवार को सड़क पर एक पेड़ गिरने से स्कूटर सवार की मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


tree | Image: AP

Karnataka News: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर इलाके में शनिवार को सड़क पर एक पेड़ गिरने से स्कूटर सवार की मौत हो गई। यह हादसा पंज-कडबा रोड पर कडबा के पास पुलिकुक्कू में हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान सीताराम गौड़ा (58) के रूप में हुई है। वह एडमंगला सहकारी बैंक में काम करते थे। वह एडमंगला गांव के देवय्या सुब्बाना गौड़ा के बेटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। यह हादसा तब हुआ जब सीताराम गौड़ा दीपावली त्योहार के दौरान कुछ खरीददारी के बाद घर लौट रहे थे।

गांववालों का आरोप- वन विभाग ने नहीं उठाया ठोस कदम 

स्थानीय लोगों ने गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि कडबा और आसपास के नेट्टाना में सड़कों पर पेड़ गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि लैटेक्स निकालने के कारण कमजोर हुए पेड़ों को लोगों पर गिरने के लिए छोड़ दिया जाता है। गांववालों ने आरोप लगाया कि मीडिया में बार-बार चेतावनी के बावजूद वन विभाग ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे़ं: मोना कहां है सोना...यूपी STF के हत्थे चढ़ा ज्‍वेल थीफ फहीम ATM; शर्ट में लगाता था गोल्‍ड बटन
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 November 2024 at 14:33 IST