अपडेटेड 20 March 2025 at 17:43 IST
SC कॉलेजियम ने आठ न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी
प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने आठ न्यायिक अधिकारियों को गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम में न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल थे, जिसकी बैठक 19 मार्च को हुई।

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किये गये एक बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने... गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में जिन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है उनमें लियाकाथुसैन शम्सुद्दीन पीरजादा, रामचन्द्र ठाकुरदास वच्छानी, जयेश लखंशीभाई ओडेद्रा, प्रणव महेशभाई रावल, मूल चंद त्यागी, दीपक मनसुखलाल व्यास, उत्कर्ष ठाकोरभाई देसाई और रोहनकुमार कुन्दनलाल शामिल हैं।’’
इन न्यायाधीशों को नियुक्त करने की मंजूरी
एक अलग बयान में कहा गया है कि कॉलेजियम ने अतिरिक्त न्यायाधीशों न्यायमूर्ति सुमित गोयल, न्यायमूर्ति सुदीप्ति शर्मा और न्यायमूर्ति कीर्ति सिंह - को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम ने यह भी सिफारिश की कि न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल एवं न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल को और एक वर्ष के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया जाये।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 20 March 2025 at 17:43 IST