SBI Easy Ride Scheme: टू-व्हीलर के लिए लोन लेना हुआ आसान! एक झटके में घर बैठे पाएं 3 लाख, जानें प्रोसेस
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India), सबसे कम ब्याज दरों (lowest interest rates) में से एक पर टू-व्हीलर लोन प्रोवाइड कर रहा है।
- भारत
- 2 min read
भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक स्वामित्व वाला बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India), सबसे कम ब्याज दरों (lowest interest rates) में से एक पर टू-व्हीलर लोन प्रोवाइड कर रहा है। बता दें कि बैंक ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा है कि ग्राहक सिर्फ 256 रुपये प्रति 10,000 रुपये की ईएमआई पर नया टू-व्हीलर वाहन खरीद सकते हैं।
इसके अलावा, बैंक ने ग्राहकों के लिए टू-व्हीलर लोन के लिए आवेदन करना भी आसान बना दिया है। बाइक या स्कूटर खरीदार एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए अप्लाई करके एसबीआई से लोन ले सकते हैं।
एसबीआई ने अपने ट्वीट में कहा कि, "अपने सपनों की सवारी के लिए तैयार हो जाइए! योनो के माध्यम से आप अपने टू-व्हीलर वाहन के लिए प्री-अप्रूव्ड एसबीआई ईजी राइड (SBI Easy Ride) लोन का लाभ उठाएं।"
SBI टू-व्हीलर लोन योग्ताएं
एसबीआई ने आपके ट्वीट में कहा कि, "एसबीआई के साथ अकाउंट होना अब अधिक फायदेमंद है! आप कुछ ही क्लिक में योनो ऐप के माध्यम से 24*7 आधार पर अपनी सुविधानुसार प्री-अप्रूव्ड टू-व्हीलर लोन तुरंत प्राप्त कर सकते हैं," ।
फिलहाल, SBI ग्राहकों की एक केटेगरी को ही इस लोन की पेशकश में रखा जा रहा जो राज्य के स्वामित्व वाले लेंडर द्वारा चयनित मापदंडों के आधार पर प्री-सलेक्टेड हैं।
SBI टू-व्हीलर लोन अमाउंट
SBI फिलहाल टू-व्हीलर वाहनों पर 20,000 रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का लोन दे रहा है। ग्राहक कम मासिक ईएमआई का आनंद लेने के लिए अधिकतम 48 महीने की अवधि के लिए लोन का आवेदन कर सकते हैं।
SBI टू-व्हीलर लोन इंटरेस्ट
SBI अपने टू-व्हीलर लोन को केवल 10.50 प्रति वर्ष से प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर दे रहा है। प्री-अप्रूव्ड ग्राहक उस बाइक या स्कूटर की ऑन-रोड कीमत का 85% तक का लोन ले सकते हैं, जिसे वे खरीदना चाहते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को आकर्षक दरों पर लोन लेने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढे़ं : खुशखबरी! पीएम स्वनिधि योजना के तहत HDFC बैंक ने शुरू की माइक्रो क्रेडिट सुविधा, जानें क्या है ये स्कीम
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 17 November 2021 at 22:32 IST