अपडेटेड 7 August 2023 at 12:27 IST
Sawan Somwar Vrat: सावन के सोमवार को आप रखते हैं व्रत? उपवास में खाने के लिए ये चीजें हैं फायदेमंद
सावन माह में सभी शिव भक्त अपने आराध्य भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ के साथ ही व्रत रख रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं व्रत में किन चीजों को खाना फायदेमंद होता है।
Sawan Somwar Vrat Food Tips: इन दिनों सावन का पावन महीना चल रहा है। इस माह में ज्यादातर लोग शिव भक्ति में लीन रहते हैं और महादेव की पूजा आराधना और व्रत करते हैं। वहीं सावन में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है इस दिन भोले के भक्त उनको खुश करने के लिए व्रत रखते रखते हैं, लेकिन सावन मानसून के दौरान आता है ऐसे में भक्ति के साथ अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होता है। तो चलिए जानते हैं व्रत में क्या खाना आपके लिए फायदेमंद होगा।
सोमवार व्रत में खाएं ये चीजें सेहत रहेगी दुरुस्त
फल और सब्जी
क्या आप जानते हैं कि सावन के सोमवार का व्रत रखने वाले लोग फल के अलावा कुछ सब्जियों को भी खा सकते हैं? जी हां, इसमें लौकी, कद्दू और अरबी की सब्जी खाई जा सकती है। वहीं फलों में केला, अनार, सेब और आम का सेवन किया जा सकता है। इन सब चीजों को खाने से शरीर को पोषण मिलेगा और कमजोरी भी नहीं होगी।
खीर
सावन के सोमवार के व्रत में साबूदाने का सेवन भी किया जा सकता है। ऐसे में आप साबूदाने की खिचड़ी, खीर और वड़ा बनाकर खा सकते हैं। साबूदाना खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
दूध की चीजें
सोमवार के व्रत में दूध से बनी चीजों को खाया जा सकता है। दूध के साथ दही, छाछ और लस्सी को पिएं। इनको पीने से शरीर को एनर्जी मिलेगी और पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इससे आपको कमजोरी भी फील नहीं होगी।
नारियल
व्रत में कच्चे नारियल को भी खाया जा सकता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ बॉडी हाइड्रेट भी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 August 2023 at 12:27 IST