अपडेटेड 8 August 2021 at 14:37 IST
Sarla Thakral: जानिए कौन थी भारत की पहली महिला पायलट, मात्र 21 साल की उम्र में विमान उड़ाकर रच दिया था इतिहास
सरला ठुकराल की 107वीं जयंती के पर आज गूगल ने उनके सम्मान में डूडल बनाकर उनकी एतिहासिक उपलब्धि को दिखाया है।
गूगल (Google) के डूडल पर आठ अगस्त की सुबह एक महिला की तस्वीर दिख रही है। पायलट विंग में बैठी इस महिला की साड़ी का पल्लू तेजी से लहराते दिखाया गया है। कौन है साड़ी वाली यह महिला, जो हवाई जहाज उड़ा रही है? हवाई जहाज उड़ा रही महिला के सम्मान में Google डूडल स्टेटमेंट में उनकी सभी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया है।
क्या आपको पता है यह महिला कौन हैं ? नहीं पता तो हम आपको बताते हैं। बता दें कि यह तस्वीर है प्रथम भारतीय महिला पायलट सरला ठकराल (Sarla Thakral) की। सिर्फ पायलट ही नहीं सरला एक उम्दा चित्रकार भी थीं। साल था 1914, देश ब्रिटानी हुकूमत के कब्जों में था और सारा विश्व युद्ध की त्रासदी झेल रहा था। ठीक इसी समय सरला ठकराल का जन्म 8 अगस्त को दिल्ली में हुआ था।
गूगल ने कहा, सरला ठकराल अपने पीछे देश की सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी मिसाल छोड़ गई हैं। यहीं वजह है कि हमने इस साल आज के दिन उनकी 107वीं जयंती के अवसर पर ये डूडल उन्हें समर्पित किया है। साथ ही गूगल ने कहा, महज 21 साल की उम्र में पारंपरिक साड़ी पहन सरला ठकराल ने एक दो पंखों वाले छोटे से विमान के कॉकपिट में कदम रख अकेले अपनी पहली उड़ान भरी थी। अपने एयरक्राफ़्ट समेत आसमान की ऊंचाइयों को छूने के साथ हीं उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया था।
कौन हैं सरला ठकराल ?
सरला ठकराल पहली भारतीय महिला पायलट होने के साथ-साथ एक डिजाइन और एक उद्यमी भी थीं। उनके पति एक एयरमिल पायलट रह चुके थे, जिनकी वजह से उनको विमान उड़ाने की प्रेरणा मिली थी।
सरला ठकराल ने अपने पति से प्रेरित होकर पायलट बनने की ट्रेनिंग शुरू की थी। 1936 में जब सरला ठकराल ने पहली बार विमान को उड़ाया उस वक्त उनकी उम्र 21 साल थी। सरला उस समय चार साल की एक बेटी की मां थीं।
इसे भी पढ़ें: ओलंपिक में गोल्ड मिलने के जश्न के बीच कांग्रेस ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
सरला ठकराल के पति कैप्टन पीडी शर्मा का 1939 में हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया था। पति की मौत के बाद 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद सरला ठकराल वापस भारत आ गईं। इसके बाद उन्होंने दोबारा शादी आर पी ठकराल से की। यहां दिल्ली में रहकर उन्होंने पेंटिंग का अपना काम जारी रखा और आगे चलकर ज्वेलरी और ड्रेस डिजानिंग को अपना करियर बनाया। साल 1948 में उन्होंने आरपी ठकराल से दूसरी शादी की। उनका निधन 15 मार्च, 2008 को हुआ था।
Published By : Chandani sahu
पब्लिश्ड 8 August 2021 at 14:37 IST
