अपडेटेड 28 August 2023 at 09:21 IST

Sapne mein Bholenath: क्या आपके सपने में भी आते हैं शिव? जानें किस बात का मिलता है संकेत

अक्सर सभी लोग सपने देखते हैं, लेकिन अगर आपके सपने में शिवजी आपको नजर आ रहे हैं, तो ये खास संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं भोले का सपने में नजर आना किस बात का संकेत है। 

Follow :  
×

Share


Sapne mein Bholenath ko Dekhna Kis Bat Ka Sanket | Image: self

Sapne mein Bholenath ko Dekhna Kis Bat Ka Sanket: दिनभर की थकान के बाद रात में नींद की आगोश में जाने के बाद सपने देखना आम बात है। हर व्यक्ति सपना जरुर देखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सपनों का मतलब होता है, तो कुछ आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। इन्हीं में से एक सपना भगवान शंकर से भी जुड़ा है। जब आप इनका सपना देखते हैं, तो आपके मन में ये सवाल जरुर उठता होगा कि आखिरी ये किस बात का संकेत है। तो चलिए जानते हैं शिव जी का सपने में नजर आना किस बात का संकेत होता है। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?
  • शिव जी को सपने में देखना किस बात का संकेत?

क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?

वैसे तो सोते समय सपना देखना आम बात है, हर व्यक्ति सपना जरुर देखता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इन सपनों का कोई न कोई मतलब जरुर होता है। वहीं जब आप सपने में शिवजी को देखते हैं, तो ये बेहद ही शुभ और विशेष संदेश लेकर आता है। तो चलिए जानते हैं शिवजी का सपना देखना किन परिणामों की ओर संकेत करता है। 

शिव जी को सपने में देखना किस बात का संकेत?

शुभ दिनों का संकेत
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक भगवान शिव का किसी भी रुप में सपने में दिखाई देना शुभ होता है। ये आपके आने वाले शुभ दिनों की तरफ इशारा करता है। 

ध्यान की मुद्रा
अगर आपने सपने में महादेव को ध्यान की मुद्रा में देखा है, तो ये आपके करियर या शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की तरफ इशारा हो सकता है।

शिव का मंदिर
अगर आपको सपने में शिव जी का मंदिर दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। 

शिवलिंग के दर्शन
अगर आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन हो जाएं, तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ हो सकता है। मान्यता है कि शिवलिंग दिखाई देना आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति की तरफ इशारा करता है। 

शिवलिंग को जल
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाना बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि कोई लंबे समय से चली आ रही ऐसी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी।

सपने में शिव पार्वती के दर्शन
अगर कोई व्यक्ति शिव जी और पार्वती को सपने में एक साथ देखता है, तो उनके वैवाहिक जीवन के लिए यह शुभ संकेत होता है। दोनों को साथ में देखने का मतलब होता है कि आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होने वाले हैं। 

त्रिशूल दिखना
इसका मतलब होता है कि आपके जीवनसाथी की सारी परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली है। साथ ही ये कष्टों से मुक्ति मिलने की तरफ भी इशारा करती हैं। 

यह भी पढ़ें... Sawan Somwar: सावन का आठवां सोमवार और आखिरी प्रदोष व्रत है बेहद खास, इस दिन बन रहे हैं कई शुभ संयोग 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Vastu Tips: आपके घर में रखी हैं ये चीजें तो बदलते रहें इनकी जगह, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा!

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 August 2023 at 09:19 IST