Sam Pitroda: CM मोहन ने कांग्रेस को माफी मांगने की दी सलाह, कहा- 'चुनाव के बाद असली चरित्र सामने'
CM Mohan Yadav ने कांग्रेस के सैम पित्रोदा को फिर से पार्टी में शामिल करने को लेकर तंज कसा है। सैम पित्रोदा ने भारतीयों के रंगभेद पर टिप्पणी की थी।
- भारत
- 4 min read
CM Mohan Yadav on Sam Pitroda: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के सैम पित्रोदा को फिर से पार्टी में शामिल करने को लेकर तंज कसा है। याद दिला दें सैम पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीयों के रंगभेद पर टिप्पणी की थी और उस वक्त कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। लेकिन अब हुआ यह कि कांग्रेस ने फिर से सैम पित्रोदा को पार्टी में जगह दे दी है। ऐसे में राजनीति तेज हो गई और कांग्रेस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस पर अब बीजेपी के दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी के असल चरित्र के उजागर होने को लेकर भी बयान दे रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कांग्रेस को सलाह दी है कि उन्हें देश के सामने माफी मांगनी चाहिए और सैम पित्रोदा को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
कांग्रेस चुनाव के वक्त अलग रोल में रहती है- CM मोहन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'कांग्रेस चुनाव के समय एक अलग रोल में रहती है चुनाव के बाद असली चरित्र सामने लाती है। सैम पित्रोदा के शर्मनाक बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था और जैसे ही चुनाव निकल गए उन्हें फिर से वापस कांग्रेस में ले लिया। पूरे देश के सामने कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और सैम पित्रोदा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।'
सैम पित्रोदा को कांग्रेस ने पार्टी में फिर दी जगह
विवादित बयानों की झड़ी लगाने वाले सैम पित्रोदा को कांग्रेस ने फिर से ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने खुद इस पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन अब फिर से कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के बाद सैम पित्रोदा को जिम्मेदारी सौंप दी है। कांग्रेस ने कहा है कि सैम पित्रोदा को ओवरसीज अध्यक्ष बनाया गया है।
पित्रोदा ने चुनाव में बढ़ाई थी कांग्रेस की मुश्किलें
बता दें सैम पित्रोदा वहीं है जिसने लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी थी, क्योंकि उसके रंगभेद वाले बयान से चुनाव में बीजेपी को हमला करने का बड़ा मौका दिया मिल गया था। उन्हीं विवादों के चलते तब पित्रोदा ने खुद से ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब पार्टी ने उनके पद को बहाल कर दिया है।
यह भी पढ़ें : जीतन राम मांझी ने इमरजेंसी को काला दिन करार दिया, कहा- कांग्रेस ने ही संविधान की उड़ाई थीं धज्जियां
सैम पित्रोदा ने ऐसा क्या बोल दिया था?
सैम पित्रोदा ने कहा था कि, 'हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। जहां ईस्ट के लोग चाइनीज जैसे, वेस्ट के लोग अरेबिनय जैसे, नॉर्थ के लोग गोरे जैसे और साउथ के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं।'
सैम पित्रोदा ने सिर्फ एक रंगभेद वाला बयान नहीं दिया है इससे पहले भी वह अपने विवादित बयान को लेकर कई बार चर्चाओं में रहे हैं, उनकी तरफ से कहा गया था कि अमेरिका में तो विरासत टैक्स चलता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की भी संपत्ति है, तो उसके मरने के बाद 45 फीसदी अगर बच्चों के पास जाती है तो 55 फीसदी सरकार ले लेती है। ये काफी दिलचस्प कानून है। कानून कहता है कि आपको अपनी सारी संपत्ति बच्चे के लिए नहीं छोड़नी है, लेकिन आधी पब्लिक लिए छोड़ देनी चाहिए। भारत में तो ऐसा कोई कानून नहीं है। अगर 10 मिलियन भी कमा रहा है, मरने के बाद वो सारा पैसा बच्चों को मिलता है, पब्लिक के पास कुछ नहीं जाता। लोगों को इस पर डिबेट करनी चाहिए। अब मुझे नहीं पता कि निष्कर्ष क्या निकलेगा, लेकिन जब कांग्रेस संपत्ति बांटने की बात करती है, बात नए कानूनों की है। ये कानून आम आदमी के हित के होते हैं, सिर्फ अमीरों के हित के नहीं।
यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक में बड़ा अपडेट, डॉक्टर के बेटे के बदले दूसरे ने दी Exam
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 27 June 2024 at 19:55 IST