'दिमाग में लालच पैदा किया'...जंतर-मंतर पर साथ रहीं महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट में ठनी

ओलंपियन विनेश फोगाट ने साक्षी मलिक की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो और बजरंग पुनिया कुछ खास लोगों के बहकावे में आ गए हैं।

Follow :  
×

Share


undefined | Image: undefined

Sakshi Malik Vs Vinesh Phogat : जंतर मंतर पर पहलवानों के आंदोलन का हिस्सा रहीं साक्षी मलिक अब अपने ही साथियों पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। साक्षी मलिक के ताजा बयान के बाद तूफान आ गया है। उन्होंने अपने साथी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर उंगली उठाई है। फिलहाल साक्षी मलिक के आरोपों के बाद विनेश फोगाट जवाब देने आई हैं और कहा कि उनका एकमात्र लालच उन महिला पहलवानों को न्याय दिलाना था, जिनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया था।

जुलाना से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक और ओलंपियन विनेश फोगाट ने साक्षी मलिक की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो और बजरंग पुनिया कुछ खास लोगों के बहकावे में आ गए हैं। अपनी नई प्रकाशित पुस्तक 'विटनेस' में साक्षी मलिक ने कहा कि पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के करीबी लोगों ने उनके दिमाग में लालच भरना शुरू कर दिया है। प्रतिक्रिया देते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि किस बात का लालच? उनसे (साक्षी मलिक) पूछना चाहिए।

विनेश फोगाट ने दी अपनी सफाई

विनेश फोगाट ने अपनी सफाई में कहा कि हमने अच्छे मकसद के लिए लड़ाई लड़ी। जब तक हम दोषियों को सजा नहीं दिला देते, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अगर बहनों के लिए बोलना लालच है, तो मुझे ये लालच है और ये अच्छा है। अगर ये लालच है- देश का प्रतिनिधित्व करके ओलंपिक पदक लाना, तो ये अच्छा लालच है।

साक्षी ने चुना विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया से अलग रास्ता

पिछले साल हरियाणा के कुछ पहलवानों ने दिल्ली में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था, जो उस समय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष थे। महिला पहलवानों ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण पर लगाए थे। उसके बाद आंदोलन शुरू हुआ था, जिसमें साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सबसे अहम किरदार थे। हालांकि साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से अलग रास्ता चुना है, क्योंकि दोनों पहलवानों ने आंदोलन के बाद राजनीति ज्वाइन कर ली थी। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया दोनों कांग्रेस में शामिल हुए। उसके बाद पूरे आंदोलन को कांग्रेस समर्थित बताते हुए विरोधियों ने घेर लिया था। हरियाणा के चुनाव में भी मुद्दा उठा। साक्षी मलिक ने खुद को राजनीति से दूर रखा और आंदोलन जारी रखने की बात कही। फिलहाल 'ट्रायल्स से छूट लेने के फैसले' और 'लालच' जैसे आरोपों के बाद साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के बीच ठन गई है।

यह भी पढे़ं: दंगल को लेकर बबीता फोगाट का बड़ा दावा, आमिर खान से है नाराजगी?

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 23 October 2024 at 13:01 IST