सैफ अली खान की सुरक्षा बढ़ाई गई, घर के बाहर दो पालियों में दो सिपाही तैनात

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर दो पालियों में दो सिपाही तैनात किए हैं।

Follow :  
×

Share


Saif Ali Khan security increased | Image: Saif Ali Khan security increased

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर दो पालियों में दो सिपाही तैनात किए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सैफ पर 16 जनवरी को एक घुसपैठिए ने चाकू से हमला किया था।

पुलिस के अनुसार, सैफ पर कथित रूप से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) उर्फ ​​विजय दास ने कई बार चाकू से वार किया था। विजय दास बांग्लादेश का नागरिक है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

अधिकारी ने बताया, “हमने सैफ अली खान के बांद्रा पश्चिम स्थित सतगुरु शरण भवन के बाहर अस्थायी पुलिस सुरक्षा प्रदान की है। बांद्रा थाने से दो सिपाही दो पालियों में वहां तैनात रहेंगे। सुरक्षा के तौर पर सीसीटीवी कैमरे और ‘विडो ग्रिल’ भी लगाए गए हैं।”

इस बीच, अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा ताकि उसकी पुलिस रिमांड बढ़ाई जा सके।आरोपी को रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर 10 साल तक ब्लैकमेल और..

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 January 2025 at 22:10 IST