अपडेटेड 17 January 2025 at 12:59 IST

सैफ अली खान को आया होश, खतरे से बाहर मगर स्पाइनल फ्लूइड हो रहा लीक! डॉक्टर ने दी बड़ी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बाद से परिवार और फैंस उनकी सलामत के लिए दुआ कर रहे हैं। इस बीच उनके हेल्थ को लेकर डॉक्टर ने बड़ी जानकारी दी है।

Follow :  
×

Share


Saif Ali Khan | Image: Social Media

Saif Ali Khan Latest News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बाद से परिवार और फैंस उनकी सलामत के लिए दुआ कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह से ही परिवारवालों का अस्पताल पहुंचने का सिलसला भी से शुरू हो गया। सैफ की बेटी सारा, भाई इब्राहिम के साथ पापा को देखने अस्पताल पहुंची तो मां शर्मिला टैगोर भी लड़खड़ाते पैरों से बेटे को देखने लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। इस बीच डॉक्टरों ने एक्टर के हेल्थ अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

सैफ अली खान के शरीर में कई गहरे जख्म है। हमलावर ने एक दो नहीं बल्कि सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया था। एक्टर को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। जिसकी सर्जरी भी कई गई है। सैफ की सर्जरी करने वाले लीलावती अस्पताल के डॉ नितिन डांगे ने बताया कि अगर सैफ अली खान के पीठ पर जिस ढाई इंच के चाकू के हिस्से को निकाला गया है, अगर वो चाकू का हिस्सा मिलीमीटर भी और अंदर जाता तो सेफ की जान को खतरा हो सकता था।

सैफ अब अच्छे से चल सकते हैं-डॉ नितिन डांगे

डॉ नितिन डांगे ने कहा, सैफ अली खान अब बेहतर हैं। वे अच्छे से चल सकते हैं। उनके मापदंडों, उनके घावों और अन्य सभी चोटों को देखते हुए, उन्हें ICU से बाहर ले जाना सुरक्षित है। उन्हें एक विशेष कमरे में स्थानांतरित किया गया है। उन्हें कई सावधानियां बरतनी होंगी। उन्हें आराम करना होगा और एक सप्ताह किसी भी तरह की गतिविधि से परहेज करना होगा।

ICU से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट हुए सैफ

डॉक्टर ने बताया कि स्पाइन की हड्डियों से चाकू का हिस्सा सिर्फ मिलीमीटर दूर था। अगर चाकू और अंदर जाता तो स्पाइनल फ्लूइड लीक हो सकता था और जान का खतरा बन सकता था। फिर सैफ की बॉडी पर भी बड़ा असर हो सकता था और उन्हें लकवा तक हो सकता था। लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ नीरज ने बताया कि अब वो खतरे से बाहर है और उनकी हेल्थ में लगातार सुधार हो रही है। वो रियल में हीरो हैं। उनकी कंडीशन को देखते हुए उन्हें ICU से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, हमले की जांच के लिए 20 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों की ओर से केस की जांच की जा रही है। इस बीच मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता भी मिली है। अटैक के मामले में मुंबई पुलिस ने तथाकथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बांद्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक सीसीटीवी में देखा गया था। मुंबई पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में जाल बिछाया और आखिरकार तथाकथित आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके ठाणे स्टेशन ले गई है।

यह भी पढ़ें: पूरी अकड़ में, चेहरे पर खौफ नहीं...सैफ अली खान मामले में आरोपी गिरफ्तार
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 January 2025 at 12:43 IST