BREAKING: 28 फरवरी, रात 10:17PM, रोहतक में हिमानी नरवाल के घर हत्या कर सूटकेश में लाश लेकर निकला सचिन, CCTV में वारदात कैद

Himani Narwal Murder: हरियाणा कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के हत्याकांड से जुड़ा एक एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Follow :  
×

Share


Himani Narwal Murder: हरियाणा कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के हत्याकांड से जुड़ा एक एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो 28 फरवरी रात 10 बजकर 17 मिनट का है, जिसमें आरोपी सचिन हत्या के बाद हिमानी की लाश सूटकेस में रखकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। 

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सचिन सूटकेश को खीचते हुए ले जा रहा है। हिमानी की लाश के वजन की कारण वो उसे खींचता हुआ दिखाई दे रहा है, वर्ना सामान्यत: ऐसे सूटकेश बहुत ही आसानी से आगे की ओर चले जाते हैं, चूंकि इसमें हिमानी की डेडबॉडी थी जिस कारण सचिन उसे खींच रहा था।

चार्जर की वॉयर से हिमानी की गला घोटकर हत्या - पुलिस

हरियाणा कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि 27 फरवरी की रात 9 बजे आरोपी सचिन मृतक हिमानी के घर पहुंचा और रात को वह हिमानी के घर पर ही रहा। दिनांक 28.02.2025 को दिन में हिमानी और सचिन का आपस में झगड़ा हुआ और सचिन ने हिमानी के हाथ चुन्नी से बांध दिए तथा मोबाईल चार्जर की वॉयर से हिमानी की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी ने मृतका के शव को वहां घर में रखे सूटकेस में पैक कर दिया। इस हाथापाई के दौरान आरोपी के हाथों पर भी छुट मुट चोटें आई थी, जिससे खून रजाई पर लग गया था। इस कारण से आरोपी सचिन ने रजाई का कवर उतारकर उसे भी सूटकेस में शव के साथ ही पैक कर दिया।

सूटकेश में भरकर लाश के फेंकने गया सचिन

पुलिस के मुताबिक,  इसके बाद आरोपी मृतका हिमानी की पहनी हुई अंगूठियां, सोने की चेन, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य आभूषण एक बैग में डालकर हिमानी की स्कूटी लेकर गांव कानीन्दा स्थित अपनी दुकान पर चला गया था। उसके बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए रात के समय करीब 10 बजे वापस मृतका हिमानी के घर आया और स्कूटी को घर पर खड़ा करके रात करीब 10-11 बजे ऑटो किराये पर लेकर सूटकेस में शव लेकर दिल्ली बाईपास रोहतक पहुंचा। जहां से वह बस मे बैठकर सांपला चला गया। आरोपी सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस मे रखे शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया।

आरोपी कथित तौर पर हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था

बताया जा रहा है कि आरोपी तथाकथित तौर पर हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है। यहां ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि हिमानी को वो काफी पैसे भी दे चुका था। वो बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: 'सचिन ने हिमानी के हाथ चुन्नी से बांधे, चार्जर वॉयर से गला घोंटा फिर सूटकेश में...', उस खौफनाक रात क्या-क्या हुआ? बड़ा खुलासा


 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 3 March 2025 at 20:29 IST