अपडेटेड 10 October 2024 at 12:28 IST

सचिन से लेकर कोहली तक दिग्गज क्रिकेटरों ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, रोहित बोले- सर आपने...

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत तमाम भारतीय दिग्गज क्रिकेटरों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Follow :  
×

Share


दिग्गज क्रिकेटर्स ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि | Image: INSTAGRAM/AP

Ratan Tata Demise: देश के दिग्गज उद्योगपति और बड़े दिल वाले इंसान रतन टाटा के निधन पर देश भर में शोक है। हर तरफ गम है और उनके चाहने वालों की आंखें नम हैं। वो कुछ दिन पहले मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे और बुधवार रात उनका निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

टाटा ग्रुप (Tata Group) के मालिक रतन टाटा (Ratan Tata) न केवल एक सफल उद्योगपति, बल्कि नेक इंसान थे। यही वजह है कि रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से देशभर में शोक की लहर है। हर कोई उनके निधन से दुखी है। 

नेता से लेकर अभिनेता तक और क्रिकेटर से लेकर सिंगर तक, सभी रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर शोक जता रहे हैं। रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन से खेल जगत को बहुत बड़ा धक्का लगा है, क्योंकि वो खेल, खासकर क्रिकेट के प्रति अपने अपार प्यार के लिए जाने जाते थे। वो बड़े क्रिकेट प्रेमी थे। उन्होंने कई क्रिकेटरों की मदद की और अब क्रिकेट बिरादरी उनके निधन से स्तब्ध है। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक तमाम बड़े खिलाड़ियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। 

Sachin Tendulkar

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रतन टाटा के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं विराट कोहली ने इंस्टा स्टोरी के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विराट कोहली की इंस्टा स्टोरी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। रोहित ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा- 

सोने के दिल वाला इंसान। सर आपको हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिसने वाकई दूसरों की परवाह की और दूसरों को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन जीया।

Rohit Sharma
Gautam Gambhir

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि रतन टाटा (Ratan Tata) ने भारतीय क्रिकेट (Indian) और खिलाड़ियों के समर्थन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कई महान क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट के सफर के दौरान टाटा ग्रुप (Tata Group) का समर्थन मिला है। 

नौकरियां और वित्तीय मदद मुहैया कराई

आपको बता दें कि सालों से टाटा समूह की छत्रछाया में रतन टाटा (Ratan Tata) की विभिन्न कंपनियां भारतीय क्रिकेटरों को नौकरी देने, वित्तीय सहायता और उनके खेल और पेशेवर करियर को संतुलित करने के मौके देने में सहायक रही हैं। खेल प्रतिभाओं को पोषित करने की टाटा समूह की प्रतिबद्धता से सभी पीढ़ियों के खिलाड़ियों को लाभ हुआ है, खासतौर पर हाई लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को। रतन टाटा (Ratan Tata) का भारत के दिग्गज कप्तानों एमएस धोनी ( MS Dhoni ) (इंडियन एयरलाइंस), सौरव गांगुली (MS Dhoni) (टाटा स्टील) और दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) (टाटा पावर) के साथ सार्थक सहयोग रहा है।

इन खिलाड़ियों को मिला टाटा का सपोर्ट

फारुख इंजीनियर (टाटा मोटर्स), मोहिंदर अमरनाथ (एयर इंडिया), जवागल श्रीनाथ (इंडियन एयरलाइंस), संजय मांजरेकर (एयर इंडिया), किरण मोरे (टीएससी), रुसी सुरती (आईएचसीएल), संदीप पाटिल (टाटा ऑयल मिल्स) जैसे भारतीय खिलाड़ी , वीवीएस लक्ष्मण (इंडियन एयरलाइंस), युवराज सिंह (इंडियन एयरलाइंस), हरभजन सिंह (इंडियन एयरलाइंस), सुरेश रैना (एयर इंडिया), रॉबिन उथप्पा (एयर इंडिया), मोहम्मद कैफ (इंडियन एयरलाइंस), निखिल चोपड़ा (इंडियन एयरलाइंस), इरफान पठान (एयर इंडिया), आरपी सिंह (एयर इंडिया), दिनेश मोंगिया (इंडियन एयरलाइंस) अजीत अगरकर (टाटा स्टील), रोहन गावस्कर, रमेश पोवार और हाल ही में शार्दुल ठाकुर (टाटा पावर) जयंत यादव (एयर इंडिया) और झूलन गोस्वामी (एयर इंडिया) को टाटा का भी समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें- पहले हाथ जोड़े, फिर लड़की की फरमाइश पर Rohit ने किया नागिन डांस; पत्नी रितिका देखती रह गईं- VIDEO

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 12:28 IST