अपडेटेड 5 December 2025 at 11:03 IST
Putin India Visit Live: पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर; कई समझौतों पर होंगे साइन
Vladimir Putin India Visit Day 2 Live Updates: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरा का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी और पुतिन आज 23वें भारत-रूस सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां भारत और रूस के बीच कई समझौतों होंगे।
Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। गुरुवार, 4 दिसंबर शाम पुतिन दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें रिसीव करने खुद पालम एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों नेता एक ही कार में साथ बैठकर पीएम आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) तक आए। पीएम मोदी ने अपने दोस्त के सम्मान में अनौपचारिक डिनर का आयोजन किया।
यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन को राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. इसके बाद वो राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पुतिन करीब 11 बजे हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे वो 23वें भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
- Listen to this article
5 December 2025 at 11:01 IST
राष्ट्रपति भवन पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी यहां पहुंचेंगे। पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना राष्ट्रपति भवन में मौजूद हैं।
5 December 2025 at 10:41 IST
राष्ट्रपति भवन पहुंचने वाले हैं पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थोड़ी देर में राष्ट्रपति भवन पहुंचने वाले हैं। राष्ट्रपति भवन में पुतिन के औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी चल रही है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, दिल्ली के LG वीके सक्सेना, CDS जनरल अनिल चौहान वहां मौजूद हैं।
Advertisement
5 December 2025 at 10:09 IST
राजघाट पर सभी तैयारियां पूरी
दिल्ली के राजघाट पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज सुबह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
5 December 2025 at 09:51 IST
रक्षा क्षेत्र में भी कई समझौतों की संभावना
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान बड़ी डिफेंस डील को लेकर भी अटकलें हैं। इस दौरान S-400 और उसके उन्नत रूप S-500 समेत SU-57 लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर बातचीत हो सकती है। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने हालिया बयान में कहा था कि S-400 और SU-57 एजेंडे में है। मैं बस यही कहूंगा कि हमारा सैन्य उद्योग बहुत अच्छा काम कर रहा है। हम उत्पादन बढ़ाने में कामयाब रहे हैं।
भारत और रूस के बीच ब्रह्मोस के नए वर्जन पर समझौता हो सकता है। दोनों देश ब्रह्मोस के हल्के और ज्यादा रेंज वाले नए वर्जन बनाने पर बात करेंगे, जो पहले से भी ज्यादा खतरनाक होगा।
Advertisement
5 December 2025 at 09:15 IST
व्यापार को लेकर दोनों देशों में हो सकती है डील
पुतिन के दौरे के दौरान रूस और भारत 2030 तक अर्थव्यवस्था में रणनीतिक सहयोग क्षेत्रों के विकास के लिए एक कार्यक्रम पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि रूसी डिप्लोमेट उशाकोव ने कहा कि PM मोदी और पुतिन के बीच बढ़ते ट्रेड और इकोनॉमिक पार्टनरशिप पर बातचीत। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 12% बढ़कर 63.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। भारत-रूस में ऊर्जा से लेकर रक्षा, स्पेस, हेल्थकेयर, तकनीक और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नई साझेदारी योजनाएं होंगी। 2030 तक दोनों के बीच के व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है।
5 December 2025 at 08:07 IST
भारत-रूस के बीच रिश्ता बहुत अच्छे से बढ़ रहा है- यारोस्लाव लिसोवोलिक
BRICS+ Analytics के फाउंडर और रशियन इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल (RIAC) के मेंबर यारोस्लाव लिसोवोलिक ने कहा, "यह (प्रेसिडेंट पुतिन का दौरा) दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों के विकास में एक अहम कदम है। हमने पिछले कई सालों में आपसी व्यापार और ट्रेड टर्नओवर में बहुत बड़ी बढ़ोतरी देखी है। पिछले साल के आखिर तक व्यापार लगभग $70 बिलियन का था। यह पिछले सालों की तुलना में बहुत बड़ी बढ़ोतरी है। लेकिन साफ है कि आगे और ग्रोथ की काफी गुंजाइश है। दोनों देशों के पॉलिसी मेकर्स आपसी व्यापार के लिए और बड़े लक्ष्य तय करना चाह रहे हैं, और हाल के महीनों में जिन लक्ष्यों पर बात हुई है, उनमें से कुछ दोनों देशों के लिए आपसी व्यापार का टारगेट $100 बिलियन के करीब रहा है। इसमें बहुत ज़्यादा पोटेंशियल और नए मौके हैं। दोनों देश अलग-अलग इंटरनेशनल फोरम पर, चाहे वह G20 हो या BRICS, ज़्यादा एक्टिव रूप से सहयोग करना शुरू कर रहे हैं। यह सहयोग व्यापार, इन्वेस्टमेंट और आर्थिक सहयोग की पूरी भावना के मामले में बहुत फायदेमंद है। भले ही भारत और रूस और उस समय के सोवियत यूनियन के बीच रिश्ते हमेशा दोस्ताना रहे हैं, लेकिन हमेशा से ही पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने की संभावना... दोनों देशों के बीच यह रिश्ता बहुत अच्छे से बढ़ रहा है..."
5 December 2025 at 07:42 IST
ITC मौर्य के बाहर पुतिन के स्वागत की तैयारियां
दिल्ली के ITC मौर्या के बाहर रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में फ्लेक्स बोर्ड और रूस के राष्ट्रीय झंडे लगाए गए।
5 December 2025 at 07:14 IST
पुतिन के सम्मान में आज राजकीय भोज का आयोजन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में आज, 5 दिसंबर शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी। इसके बाद वो रूस के लिए रवाना हो जाएंगे
5 December 2025 at 06:59 IST
पुतिन आज महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आज राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वो राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। पुतिन और पीएम मोदी 23वें भारत-रूस शिखर वार्ता में शामिल होंगे।
5 December 2025 at 06:57 IST
पीएम मोदी ने पुतिन को गिफ्ट की रूसी भाषा में गीता
PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को खास गिफ्ट दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की।
5 December 2025 at 06:51 IST
एयरपोर्ट पर पुतिन को लेने पहुंचे पीएम मोदी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार, 4 दिसंबर की शाम दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके पालम एयरपोर्ट पर रिसीव करने खुद पीएम मोदी पहुंचे, जिसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर पीएम आवास आए। यहां अपने खास दोस्त के सम्मान में पीएम मोदी ने डिनर का आयोजन किया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 December 2025 at 06:59 IST