अपडेटेड 5 December 2025 at 14:10 IST

Putin at Rajghat: 'वैष्णव जन तो तेने कहिये...' की धुन और शीश झुकाते पुतिन, राजघाट पर रूसी राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी को यूं दी श्रद्धांजलि

Vladimir Putin India Visit Day 2: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वो महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे। पुतिन ने यहां बापू को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Follow :  
×

Share


Vladimir Putin at Rajghat | Image: X

Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वहीं पुतिन राजघाट भी पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतिन के भारत दौरे का आज, 6 दिसंबर को दूसरा और अंतिम दिन है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय दौरे के लिए बीती शाम ही दिल्ली पहुंचे। वो 4 साल और यूक्रेन शुरू होने के बाद पहली बार भारत आए हैं। उनके इस दौरे को लेकर पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं।

पुतिन ने राजघाट पर दी बापू को श्रद्धांजलि

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी। इस दौरान वहां 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो तेने कहिए, जे पीर पराई जाणे रे' भजन बज रहे थे। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने राजघाट पर विजिटर बुक में साइन भी किए।

गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

इससे पहले पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

कैसा रहा भारत में पुतिन का पहला दिन? 

पुतिन का विमान गुरुवार, 4 दिसंबर शाम लगभग 7 बजे पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया। प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने खास दोस्त का स्वागत करने खुद पीएम मोदी एयपोर्ट पहुंचे। यहां रूसी राष्ट्रपति के विमान से उतरते ही पीएम मोदी ने उनसे हाथ मिलाया और गले लगकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर पीएम मोदी आवास पहुंचे। पीएम मोदी ने पुतिन के लिए डिनर का भी आयोजन किया। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 साल पहले दिल्ली आए थे। दिसंबर 2021 में उन्होंने भारत का दौरा किया था। उनकी भारत यात्रा की चर्चाएं दुनियाभर में हो रही हैं। 2022 में रूस और यूक्रेन युद्ध की शुरुआत हुई, जिसके बाद ये पुतिन का पहला भारत दौरा है।

यह भी पढ़ें: India Russia Deal: ब्रह्मोस मिसाइल अपग्रेड से ऑयल डील तक... राष्ट्रपति पुतिन के दो दिवसीय दौरे से भारत को क्या-क्या मिलेगा?

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 12:48 IST