LPG महंगा, पेंशन नियम चेंज और रेलवे टिकट बुकिंग आसान...1 अक्टूबर से होने वाले हैं ये अहम बदलाव; जानिए और क्या-क्या बदल जाएगा

1 अक्टूबर से देश में कई बड़े बदलाव लागू होंगे, जिनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, पेंशन नियम और यूपीआई लेनदेन शामिल हैं। जानें कैसे प्रभावित होगी आपकी जेब।

Follow :  
×

Share


1 अक्टूबर से देश में लागू होंगे 5 बड़े बदलाव | Image: Republic

Rule Change: अक्टूबर का महीना शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही देश में कई महत्वपूर्ण नियम और बदलाव लागू होंगे, जो सीधे आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 1 अक्टूबर से कौन से 5 बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं।

1. LPG सिलेंडर की कीमतें बदलेंगी

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। इस बार भी 1 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। पिछले कुछ महीनों में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है, लेकिन 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में इसका भाव आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बढ़ा था।

2. रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग में नया नियम

रेलवे ने टिकट बुकिंग में धांधली रोकने के लिए नया कदम उठाया है। 1 अक्टूबर 2025 से रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में सिर्फ ऐसे यात्री ही ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो चुका होगा। यह नियम IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर लागू होगा।

3. पेंशन नियमों में बदलाव

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों द्वारा वसूले जाने वाले फीस में बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए नया PRAN खोलने पर E-PRAN किट के लिए 18 रुपये और फिजिकल PRAN कार्ड के लिए 40 रुपये चार्ज देना होगा।

4. UPI फीचर्स में बदलाव

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले UPI फीचर्स में से पीयर टू पीयर (P2P) ट्रांजैक्शन को हटा सकता है। यह कदम यूजर की सुरक्षा बढ़ाने और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के उद्देश्य से आया है। यह बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। 

5. बैंकों में बंपर छुट्टियां

अक्टूबर महीने में त्योहारों की भरमार है और ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी October Bank Holiday List देखकर ही घर से निकलें। महीने की शुरुआत दुर्गा पूजा की छुट्टी से होगी और फिर पूरे महीने में महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, महार्षि बाल्मिकी जयंती, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पूजा समेत कुल 21 छुट्टियां पड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें : बरेली में बवाल के बीच CM योगी की उपद्रवियों को सख्त चेतावनी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 27 September 2025 at 12:08 IST