अपडेटेड 27 March 2026 at 11:23 IST

Jammu-Kashmir: ईरान को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जोरदार हंगामा, विधायकों के बीच हुई धक्का-मुक्की, खामेनेई की तस्वीरें भी लहराई

Jammu-Kashmir news: ईरान को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जोरदार हंगामा हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

Follow :  
×

Share


जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा | Image: X

Jammu-Kashmir Assembly: ईरान युद्ध को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार (27 मार्च) को जोरदार हंगामा देखने को मिला। इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के विधायक आपस में भिड़ गए। इस दौरान सदन में धक्का-मुक्की भी होने लगी।

विधानसभा में एनसी और कांग्रेस विधायकों ने इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ईरान के समर्थन में पोस्टर-बैनर भी लहराए गए। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लहराई गईं।

खामेनेई की तस्वीर विधानसभा में लहराई

सदन की कार्यवाही शुरू से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक वेल में उतर आए। उन्होंने 'इजरायल मुर्दाबाद' और अमेरिका विरोधी नारे लगाए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने सदन में अयातुल्ला खामेनेई का पोस्टर लहराया, जिसका बीजेपी ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान स्थिति इतनी बेकाबू हो गई थी कि 20-25 मिनट की कार्यवाही के बाद ही आधे घंटे के लिए सदन को स्थगित करना पड़ा। 

विधायकों में हुई धक्का-मुक्की

हंगामे के दौरान बीजेपी और कांग्रेस विधायक आमने-सामने आ गए। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर नारेबाजी भी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इस दौरान कुछ सदस्यों ने कागज फाड़कर भी उछाले। स्थिति को बेकाबू होते देख मार्शलों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट के बीच देश में लगेगा लॉकडाउन? अफवाहों पर आया सरकार का बयान, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोगों से की ये अपील

हम ईरान के साथ एकजुटता से खड़े हैं- तनवीर सादिक

विधानसभा के बाहर विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि हम ईरान के साथ एकजुटता से खड़े हैं। पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और J&K की पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। ठीक वैसे ही, जैसे पिछली बार CM उमर अब्दुल्ला ने सिविल सोसाइटी में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी। उसी तरह, आज हम सब यहां खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि हम समझते हैं कि जिस तरह अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की गई, जिस तरह उन्हें शहीद किया गया, किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई अधिकार नहीं है। मुझे लगता है कि इस देश के शीर्ष नेतृत्व को इसकी निंदा करनी चाहिए। आज, हम ईरान के लोगों का समर्थन कर रहे हैं।

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 11:13 IST