अपडेटेड 14 January 2022 at 17:56 IST
RRB NTPC Result 2019: एनटीपीसी परीक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी; इन वेबसाइट पर आसानी से ऐसे कर सकते हैं चेक
RRB NTPC Result: रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम कल यानि 15 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
RRB NTPC Result: रेलवे भर्ती बोर्ड के एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम कल यानि 15 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। लगभग 1 करोड़ उम्मीदवार जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और परीक्षा दी, वे अपना रिजल्ट कल चेक कर सकते हैं। इसे आधिकारिक रिजनल वेबसाइटों जैसे rrbmumbai.gov.in पर जारी किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 को आरआरबी पटना रिजल्ट, आरआरबी कोलकाता रिजल्ट, आरआरबी चेन्नई रिजल्ट, और इसी तरह न्यूनतम कट ऑफ के साथ रिजनल वाइज जारी किया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही अगले दौर के लिए पात्र होंगे। सीबीटी 2 अंतिम भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोजित किया जाएगा। इससे संबंधित महत्वपूर्ण तारीख आप यहां देख सकते हैं।
आरआरबी रिजल्ट: यहां चेक करें तारीख
आधिकारिक नोटिस में बताया गया, "प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) के रिजल्ट जारी करने की वर्तमान में प्रक्रिया चल रही हैं और परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी होने की संभावना है।"
- आरआरबी एनटीपीसी 2021-22 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 के बीच 7 चरणों में आयोजित की गई थी
- सीबीटी 2 परीक्षा 14 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित होने वाली है
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021: कुछ वेबसाइटों की सूची
RRB अहमदाबाद rrbahmedabad.gov.in
RRB अजमेर rrbajmer.gov.in
RRB इलाहाबाद rrbald.gov.in
RRB बैंगलोर rrbbnc.gov.in
RRB भोपाल rrbbhopal.gov.in
RRB भुवनेश्वर rrbbbs.gov.in
RRB चंडीगढ़ rrbcdg.gov.in
RRB चेन्नई rrbchennai.gov.in
RRB बिलासपुर rbbilaspur.gov.in
RRB मालदा rrbmalda.gov.in
RRB गुवाहाटी rbguwahati.gov.in
ये भी पढ़ें : Haridwar Hate Speech: अभद्र टिप्पणी मामले में उत्तराखंड पुलिस ने वसीम रिजवी को किया गिरफ्तार; अन्य को दिया नोटिस
आरआरबी एनटीपीसी 2022 एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम घोषित होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम जारी होने के बाद नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
ये भी पढ़ें : UP Election: मौर्य के साथ 5 विधायक सपा में शमिल; अखिलेश यादव ने कहा- 'यूपी में 3-4 सीटें जीतेगी बीजेपी'
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 14 January 2022 at 17:49 IST