Telangana: रंगारेड्डी जिले में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, ड्राइवर समेत 17 लोगों की मौत; कई घायल
हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की जान चली गई। खानपुर गेट के पास बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
ROAD ACCIDENT IN TELANGANA: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। चेवेल्ला मंडल में मिर्जागुड़ा के पास हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है, तो कई बस यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकला जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। खानपुर गेट के निकट एक तेज रफ्तार लॉरी ने 70 यात्रियों से भरी RTC बस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में लॉरी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
लॉरी ने बस में मारी जोरदारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लॉरी अनियंत्रित होकर बस से टकराई, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बचाने के लिए बचाव अभियान चला रही है। घायलों को चेवेल्ला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CM ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और आवश्यक राहत उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश दिया कि दुर्घटना का पूरा विवरण समय-समय पर सूचित किया जाए। मुख्यमंत्री ने CS और DGP को बस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सीएम ने उपलब्ध मंत्रियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने को कहा है।"
बस के अंदर फंसे कई यात्री
हादसे के वीडियो सामने आया है जो काफी भयावह है। ट्रक लॉरी से टक्कर के बाद बस अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। बस में कई यात्री फंसे नजर आ रहे हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन का सहारा लिया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।
चालक से समेत 17 लोगों की मौत
घायलों को तत्काल चेवेल्ला सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई है। पुलिस से मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लॉरी चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। हादसे में चालक समेत 17 लोगों की जान चली गई।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 November 2025 at 09:39 IST