'आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को सचेतक के कमरे में बैठाकर धमकी दी गई', RJD विधायक शक्ति यादव का दावा
शक्ति यादव ने चेतन आनंद और नीलम देवी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाए कि चेतन आनंद और नीलम को सचेतक के कमरे में बैठाकर धमकी दी गई है।
- भारत
- 2 min read
Bihar Politics: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ी हलचल है। राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजुट करके विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन करने वाली हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के दो विधायकों चेतन आनंद और नीलम देवी को लेकर अटकलें हैं कि वो दोनों नीतीश कुमार का समर्थन कर सकते हैं। हालांकि इन खबरों के बाद राजद ने आरोप लगाए हैं कि उनके दोनों विधायकों को धमकाया गया है।
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और प्रवक्ता शक्ति यादव ने चेतन आनंद और नीलम देवी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और नीलम को सचेतक के कमरे में बैठाकर धमकी दी गई है।
चेतन आनंद और नीलम देवी को धमकाया: RJD
उन्होंने कहा, 'राजद के विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी दोनों को सत्तापक्ष के लोगों ने सचेतक के कमरे में बैठाया गया है। उन्हें धमकाया गया है, और क्या-क्या किया गया है, ये किसी से छिपा नहीं है।'
शक्ति यादव ने आरोप लगाए कि राजद की विधायक दल की बैठक चल रही थी। जहां बैठक हो रही थी, वहां शासन के लोग भेज दिए। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी आए, जिन्होंने कहा कि चेतन आनंद और नीलम के घर वाले परेशान हैं। ये बोलकर प्रशासन के लोग वहां से उन्हें जबरन ले गए।
सत्ता पाने के लिए शासन का दुरूपयोग: RJD
राजद प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘अभी दोनों विधायक सचेतक के कमरे में दिखाई दे रहे हैं। ये कौन सा ट्रेडिंग हैं। सत्ता पाने के लिए शासन का दुरूपयोग किया जाए ये कहां तक सही है।’
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 12 February 2024 at 13:25 IST