CJP में अभिजीत दीपके के खिलाफ बगावत, पार्टी में हो गया दो फाड़? कार्यकर्ता उनके घर के बाहर धरने पर बैठे, कहा- संगठन में नहीं है पारदर्शिता

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में आंतरिक बगावत की स्थिति पैदा हो गई है, जहां पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने अभिजीत दीपके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

 
Follow :

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में आंतरिक बगावत की स्थिति पैदा हो गई है, जहां पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने अभिजीत दीपके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल रहे दो युवकों ने बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में हो रही CJP की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगठनात्मक बैठक के दौरान यह विवाद खुलकर सामने आया।

दीपके के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन पर बैठे दोनों युवकों का आरोप है कि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें संगठन की बैठक में नहीं बुलाया गया और न ही संगठन में कोई जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उन्होंने संगठन से पारदर्शिता बरतने और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

CJP में अभिजीत दीपके के खिलाफ बगावत

अभिजीत दीपके के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना है कि जंतर-मंतर आंदोलन में योगदान देने वाले कई कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने संगठन से पारदर्शिता बरतने और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। युवकों के उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी व हंगामा की।

August 6, 2026

पद देने में पक्षपात का लगाया आरोप

विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जंतर-मंतर आंदोलन को खड़ा करने वाले जमीनी लोगों को नजरअंदाज करके प्रवक्ता और अन्य प्रमुख पद केवल अभिजीत दीपके के अपने करीबियों को बांटे जा रहे हैं। अभिजीत दिपके के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना है जंतर-मंतर आंदोलन पूरे देश का आंदोलन था। उनका कहा है कि संगठन में आंतरिक लोकतंत्र होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का VIDEO हटाने की जुर्रत कर Meta ने कर दी भारी भूल, मार्क जुकरबर्ग से सीनियर अफसर तक को मोदी सरकार ने कैसे किया घुटने टेकने पर मजबूर?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 6 August 2026 at 15:54 IST