Delhi: रिटायर्ड आर्मी अफसर को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, 4 साल की लंबी लड़ाई के बाद बलात्कार का मामला खारिज, पूरी कहानी
रिटायर्ड कैप्टन राकेश वालिया ने आरोपपत्र के खिलाफ उनकी याचिका खारिज करने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।
Supreme Court Quashed Rape Case: बलात्कार के मामलों का सामना कर रहे भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी राकेश वालिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने एक महिला की ओर से उनके खिलाफ दर्ज मामले को खारिज कर दिया। केस 39 साल की विवाहित महिला ने दर्ज कराया। मामले में कोर्ट ने पाया कि महिला ने इस तरह के 8 फर्जी मामले दर्ज कराए थे, लेकिन पुलिस को जांच में सहयोग नहीं किया।
जस्टिस सुधांशु धूलिया की अगुवाई वाली बेंच ने फैसला सुनाते हुए इसे कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। रिटायर्ड कैप्टन राकेश वालिया ने आरोपपत्र के खिलाफ उनकी याचिका खारिज करने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।
HC को रद्द कर देना चाहिए था मामला- सुप्रीम कोर्ट
जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस के विनोद चंद्रन वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि रिटायर्ड कैप्टन राकेश वालिया के खिलाफ दर्ज रेप केस के हालात को देखकर कोर्ट की राय है कि यह कानून का गलत इस्तेमाल करना है। दिल्ली हाईकोर्ट को इस केस को रद्द कर देना चाहिए था।
पीठ ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के पैटर्न पर चिंता जताई। इसमें उसने दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में गंभीर अपराधों से जुड़े लगभग एक जैसे मामले दर्ज किए गए थे।
इंसाफ दिलाने के लिए 4 साल चली लड़ाई
सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला 25 फरवरी को सुनाया गया था, लेकिन इसे हाल ही में अपलोड किया गया। कोर्ट से राहत मिलने पर वकील दीपिका नारायण भारद्वाज ने खुशी जताई, जिन्होंने राकेश वालिया का केस लड़ा और उन्हें इंसाफ दिलाया। उन्होंने कहा कि जिस केस पर मैं पिछले 3 वर्षों से काम कर रहा थी, उसका अंतिम फैसला आ गया है। हम झूठे बलात्कार के मामले को सुप्रीम कोर्ट से रद्द करवाने में सफल रहे। ये एक सामान्य मामला नहीं था। महिला ने दिल्ली के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में रेप और यौन शोषण के एक जैसे 8 फर्जी मामले दर्ज कराए थे। राकेश वालिया को इस फर्जी केस के चलते बहुत कुछ सहना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के फर्जी रेप मामलों में फंसा है तो वो इसके खिलाफ लड़ाई लड़े।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जिस 39 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था उसकी 2 बेटियां हैं। वो अपने पति से अलग रहती है। उसने कहा था कि वो फेसबुक के जरिए वो रिटायर्ड कैप्टन राकेश वालिया के संपर्क में आई थीं। महिला का दावा था कि कैप्टन वालिया ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर मॉडलिंग के लिए मिलने बुलाया। महिला के अनुसार 29 दिसंबर 2021 को वो उनसे दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर मिली। वालिया ने कार में बिठाया और नशे वाली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इससे वो बेसुध हो गई, तो कैप्टन वालिया ने उससे रेप किया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 March 2025 at 14:53 IST