अपडेटेड 7 March 2024 at 13:23 IST
Republic Summit 2024: 'देश में मजबूत विपक्ष होना जरूरी है लेकिन मैं नहीं बना सकता', बोले अमित शाह
रिपब्लिक समिट में केन्द्रीय गृहमंत्री ने देश के लोकतंत्र को शानदार बताया। विपक्ष को लेकर वो क्या सोचते हैं इस पर भी विचार रखे।
Republic Summit 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दुनिया के बड़े लोकतांत्रिक देश में विपक्ष की मौजूदगी को लेकर सवाल पूछा। सीधा सवाल किया कि आप देश की सबसे बड़ी पार्टी हैं, ये अच्छी बात है लेकिन क्या उन्हें नहीं लगता कि देश में मजबूत विपक्ष होना चाहिए, देश में राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत विपक्ष नहीं है? एक राजनीतिक रणनीतिकार और समीक्षक के तौर पर उनकी क्या राय है?
इस पर शाह ने कहा- मैं भी मानता हूं कि देश में मजबूत विपक्ष होना जरूरी है लेकिन मैं नहीं बना सकता न। सत्ताधारी पक्ष और विपक्ष की रचना संवैधानिक है और वो देश की जनता बनाती है। हम भी विपक्ष में बैठे थे और आज जनता ने हमें सत्ता में बैठाया है।
बीजेपी को नसीहत!
उन्होंने आगे कहा कि मजबूत और निर्बल विपक्ष बनाना काम के आधार पर जनता तय करती है। हम संवैधानिक व्यवस्था में जीने वाले देश हैं। उन्होंने आगे कहा- कि हम सोचते हैं कि विपक्ष निर्बल हो तो भी भाजपा रोज आत्मचिंतन करती रहे, हमारे अंदर अहंकार न आए..भ्रष्टाचार न करें...परिवारवाद न आए..लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ें। मेरा मानना है कि पार्टी के परफॉर्मेंस के आधार पर जनता तय करती है...ये जनता मैच्योर डिसीजन लेती है।
400 पार पर शाह
रिपब्लिक समिट में पार्टी और केन्द्र के विजन पर केन्द्रीय गृहमंत्री ने अपनी बात रखी। उनसे एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने जीत के लक्ष्य को लेकर सवाल किया। पूछा कि इस टारगेट के पीछे की सोच आखिर क्या है? पूछा 195 उम्मीदवारों की लिस्ट आ चुकी है। पीएम ने 370 की बात की है और एनडीए का टारगेट 400 पार का है...370 का टारगेट क्यों? क्या ये सेंटिमेंट्स के आधार पर है या फिर डिटेल पॉलिटिकल मैपिंग की गई है?
Republic के सवाल का जवाब गृहमंत्री ने विस्तार से दिया। उन्होंने जनता के विश्वास को इसका आधार माना। कहा- हमने जो एजेंडा रखा उसकी पूर्ति की...जनता ने हमें मौका दिया, मोदी जी पर भरोसा जताया...पूर्ण बहुमत की सरकार दो बार बनी, विकास हुआ...कहना चाहूंगा ये दुनिया में हमारा गौरव बढ़ाने का स्वर्णिम काल रहा...मैं कहना चाहूंगा ये फुल स्टॉप नहीं शुरुआत है...मैंने खुद 136 सीटें विजिट की हैं,,,लोगों का पीएम के प्रति भरोसा देखा है और इसी आधार पर लोकसभा 2024 जीतने का टारगेट तय है।
रिपब्लिक समिट में दिग्गज
रिपब्लिक समिट खबर और खबर के पीछे की खबरों का सबसे बड़ा मंच है। इस बार समिट का थीम ‘Bharat: The Next Decade’ है। इस समिट में बतौर चीफ गेस्ट पीएम नरेंद्र मोदी होंगे जो बदलते भारत और भारत के सपनों पर अपनी राय रखेंगे।
पीएम मोदी के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत की हस्तियां भी इस बात पर चर्चा करेंगी कि आने वाले दशक में ये देश कैसे विकसित भारत बनेगा और 2047 से पहले कैसे ये सपना साकार हो सकता है। राजनीति और बिजनेस की हस्तियों के अलावा इस समिट में अपनी राय रखने के लिए स्पेस, टेक्नोलॉजी और खेल जगत के दिग्गज भी शिरकत करेंगे।
रिपब्लिक समिट के 2024 संस्करण में शामिल होने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का नाम है। यह समिट भारतीय राजनीति, ई-गवर्नेंस, व्यवसाय, बैंकिंग प्रणाली, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, खेल समेत कई अन्य विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।
यहां देख सकते हैं Live Streaming
R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/
R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/RepublicTVBharat
रिपब्लिक टीवी लाइव टीवी- https://www.republicworld.com/livetv/
रिपब्लिक वर्ल्ड यूट्यूब- https://www.youtube.com/@RepublicWorld
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 7 March 2024 at 13:16 IST