4 राज्यों में बैलेट पेपर के जरिए MLC चुनाव हुए, कांग्रेस 1 भी सीट नहीं जीत पाई तो इनका 'वोट चोरी' वाला आरोप कहां गया? ये गाली पर उतर आए- राम माधव
रिपब्लिक भारत के 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' के मंच से बीजपी नेता राम माधव ने SIR, घुसपैठियों,अनुच्छेद 370, विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों समेत हाल ही में संपन्न हुए MLC चुनाव से जुड़े हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।
- भारत
- 3 min read
रिपब्लिक भारत की ओर से आज, 28 अक्टूबर को 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का आयोजन नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में किया गया है। सम्मलेन में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक के दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही है। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन बीजेपी के नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर दिए विवादित बयान की कड़ी शब्दों में निंदा की।
'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' के मंच से बीजपी नेता राम माधव ने SIR, घुसपैठियों,अनुच्छेद 370, विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों समेत हाल ही में संपन्न हुए MLC चुनाव से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया। राम माधव ने कहा कि जिस SIR को लेकर विपक्ष पूरे देश में अराजकता फैला रही है, उसकी के माध्यम से देश से घुसपैठियों को निकाला जा रहा है। अब ये समझना है कि घुसपैठिया किसका वोटर हो सकता है।
अब कांग्रेस गाली-गलौज पर उतर आई है-राम माधव
वहीं, कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर राम माधव ने कहा, "अभी चारों राज्यों में बैलेट पेपर से चुनाव हुए, लेकिन कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीत पाई। इसलिए इनके आरोप बेबुनियाद हैं। कर्नाटक में हमारे सारे MLC जीत गए। महाराष्ट्र-बिहार में भी अधिकांश MLC जीत गए। इस पर जब राम माधव से सवाल किया गया कि इसलिए विपक्ष को शक होता है कि आप जीतते ही जा रहे हैं, वो कहते है कि कुछ तो गड़बड़ है। इसके जवाब में बीजेपी नेता ने कहा, फिर हम कर्नाटक में कैसे जीत गए। वहां,चुनाव तो कर्नाटक के इलेक्शन कमीशन ने वेल्ट पेपर से कराया है।"
MLC चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर क्या बोले राम माधव?
"चार के चार सीट BJP जीत गई। तो इनके वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद है। मगर विपक्ष चाहती है कि जैसे पेरिस में हुआ, बांग्लादेश, नेपाल में हुआ। लोकतंत्र को छोड़कर अराजकता के माध्यम से मोदी जी को हटा दो और हम सरकार में आ जाए, क्योंकि लोकतंत्र के माध्यम से विपक्ष आ नहीं सकती।"
"झूठ को छिपाने के लिए गाली-गलौज-राम माधव
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर बीजेपी नेता राम माधव ने कहा, "झूठ को छिपाने के लिए गाली-गलौज पर उतर आते हैं। पहले पीएम मोदी की माताजी को और अब उनके पिताजी को भी गाली देने लगे हैं। खड़गे जी जैसे सीनियर नेता अब गाली गलौज कर रहे है। मतलब आपको कुछ करने नहीं आता तो अब गाली गलोज करोगे। " मैं बस इतना कहूंगा कि यह अराजकता की मानसिकता विपक्ष के DNA का हिस्सा बन गई है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 October 2026 at 16:47 IST