दिल्ली-NCR वालों को मिली राहत, अचानक मौसम ने मारी पलटी; कई इलाकों में आंधी-तूफान और तेज बारिश; ऑफिस से लौटने वालों को जाम से परेशानी

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आज की शाम बड़ी राहत और थोड़ी सी आफत, दोनों एक साथ लेकर आई। पिछले कई दिनों से जारी भीषण और झुलसाने वाली गर्मी के बीच अचानक मौसम ने यू-टर्न ले लिया है।

 
Follow :
Delhi Weather | Image: ANI

भीषण गर्मी, तपती धूप और जानलेवा लू की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदों के लिए गुरुवार की शाम राहत की बड़ी फुहार लेकर आई। पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ तापमान से बेहाल राजधानी और इसके आस-पास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट बदली। दोपहर तक जहां सूरज की तपिश और गर्म थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था, वहीं शाम होते-होते आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हो गया और देखते ही देखते कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई।

इस मानसूनी दस्तक जैसी फुहारों से न सिर्फ पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई, बल्कि लोगों ने उमस भरी गर्मी से भी चैन की सांस ली।

एनसीआर में आंधी का तांडव, कम हुई विजिबिलिटी

एक तरफ जहां दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी तरफ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर (NCR) में तेज धूल भरी आंधी ने दस्तक दी। अचानक चली इन तूफानी हवाओं के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, आंधी के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी ने यहां भी मौसम को खुशनुमा बना दिया और लोगों को तपिश से बड़ी राहत मिली।

31 मई तक 'येलो अलर्ट', आगे कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से यह राहत अगले कुछ दिनों तक मिलती रहेगी। मौसम विभाग ने 31 मई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जिससे तापमान नियंत्रण में रहेगा।

May 28, 2026

ये भी पढ़ें - BREAKING: 6 घंटों की पूछताछ के बाद ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को CBI की टीम ने किया गिरफ्तार, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 19:28 IST