नक्शे बदलने से रिश्ते नहीं बदलते...लद्दाख के साथ संबंध हमेशा मजबूत रहेंगे: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच संबंधों पर जोर देते हुए उमर अब्दुल्ला ने दोहराया कि प्रशासनिक पुनर्गठन से दोनों क्षेत्रों के बीच गहरे संबंधों में बदलाव नहीं आएगा।

 
Follow :
CM Omar Abdullah | Image: PTI/File

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दोहराया कि प्रशासनिक पुनर्गठन से दोनों क्षेत्रों के बीच गहरे संबंधों में कोई बदलाव नहीं आएगा। वर्ष 2019 में लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नक्शे बदल सकते हैं, लेकिन नक्शे बदलने से आपके साथ हमारे रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लद्दाख के साथ हमारा रिश्ता सदियों पुराना है और यह मजबूत बना रहेगा।’’

अब्दुल्ला ने यहां लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के एक प्रतिनिधिमंडल और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें लद्दाख के छात्रों, मरीजों और निवासियों की विभिन्न चिंताओं के समाधान पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने उनसे आग्रह किया कि वे जम्मू और श्रीनगर में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए लद्दाख प्रशासन के साथ मामला उठाएं, ताकि जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के निवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: Delhi: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्पशूटर गिरफ्तार, अधिकारी ने दी जानकारी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 21:10 IST