अपडेटेड 15 April 2024 at 13:09 IST
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, बाबा बर्फानी के होंगे दर्शन; 29 जून-19 अगस्त तक चलेगी यात्रा
Amarnath Yatra Registration : अमरनाथ यात्रा की तारीख सामने आ गई है और आज सोमवार से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।
Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन करने की कामना रखने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, अगर आप भी अमरनाथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह अपडेट आपके लिए ही है। दअसल, अमरनाथ यात्रा की तारीख सामने आ गई है और आज सोमवार से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ एक प्रसिद्ध शिवलिंग है, जिसकी यात्रा के लिए हर साल शिव भक्तों का हुजूम उमड़ता है। पवित्र बर्फ लिंगम यानी बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने के लिए शिव भक्त जून से अगस्त के बीच कश्मीर हिमालय की ये खास यात्रा करते हैं। जिसको लेकर पवित्र गुफा तीर्थ की कठिन तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होता है, जो अब शुरू हो गया है।
29 जून - 19 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। बताया जा रहा है कि बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में भगवान शिव ने माती पार्वती को अमरत्व की कथा सुनाई थी।श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने यह जानकारी दी है कि अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। बोर्ड ने कहा कि 52 दिनों तक चलने वाली इस पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए शुरुआती रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
भगवान शिव ने पार्वती को सुनाई थी कथा
अमरनाथ यात्रा देश की मुश्किल धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। फिर भी हर साल श्रद्धालु बड़े ही उत्साह के साथ इस यात्रा पर जाते हैं। अमरनाथ यात्रा में दक्षिण कश्मीर में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री अमरनाथ गुफा मंदिर में पवित्र शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बिंदु है। इस स्थान से जुड़ा एक बड़ा ही रोचक प्रसंग प्रचलित है। शास्त्रों के अनुसार इसी पवित्र स्थान पर शिव जी ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। कहते हैं कि कथा सुनते-सुनते पार्वती जी को नींद आ गई।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जारी की 3 ऑब्जर्वर की सूची, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में ये लोग निभाएंगे जिम्मेदारी
दो कबूतरों ने भी सुनी अमर कथा
प्रसंग के मुताबिक शिव के कथा सुनाते समय दो कबूतर भी उनकी बातें बड़े ध्यान से सुन रहे थे। इस कथा से कबूतरों को ब्रह्माण्ड के रहस्य की जानकारी मिल गई और ये अमरत्व को प्राप्त हो गए। बताते हैं कि हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को ये दोनों कबूतर अमरनाथ गुफा में दिखाई देते हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 15 April 2024 at 12:27 IST