अपडेटेड 13 November 2025 at 14:47 IST

चेहरे पर मास्क, बार-बार कैमरे को घूरता... बदरपुर बॉर्डर से आतंकी उमर ने ली दिल्ली में एंट्री, CCTV का सबसे साफ फुटेज आया सामने, VIDEO

Delhi Blast: दिल्ली धमाके से पहले का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बदरपुर बॉर्डर से आतंकी उमर को दिल्ली में एंट्री लेते देखा जा सकता है। वो चेहरे पर काले रंग का मास्क लगाए हुए है और बार-बार टोल पर लगे कैमरे में देख रहा होता है।

Follow :  
×

Share


Delhi Red Fort Blast: 10 नवंबर का दिन देश की राजधानी दिल्ली को कभी न भरने वाले जख्म दे गया। लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में हुए 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई। I20 कार से लाल किले मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास भीषण धमाका किया गया। आतंकी डॉ. उमर नबी ने कार के साथ खुद को भी उड़ा लिया। इस वारदात को अंजाम देने से पहले उमर कार लेकर घूमता रहा। वो राजधानी के कई इलाकों से होकर गुजरा था। इस बीच अब दिल्ली में उमर की एंट्री का नया CCTV फुटेज सामने आया है।  

दिल्ली में एंट्री करते हुए CCTV फुटेज आया सामने

आतंकी डॉ. उमर को बदरपुर बॉर्डर टोल से I-20 कार से दिल्ली में एंट्री करते देखा जा सकता है। CCTV फुटेज में वो एकदम साफ-साफ दिखाई दे रहा है। उमर ने चेहरे पर मास्क लगाए हुआ है। कार टोल प्लासा पर रुकती है। आतंकी पैसा निकालकर टोल वालों को देता है। इस दौरान उमर बार-बार टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे को भी देख रहा था। जाहिर है उमर को पता था कि उसकी तलाश एजेंसी कर रही हैं। कार के पीछे एक बड़ा बैग भी रखा नजर आ रहा है।

टोल पर पैसा देकर जब वो आगे बढ़ता है तब भी वो CCTV कैमरे की तरफ बार बार देखता है। ये CCTV फुटेज घटना वाले दिन यानी 10 नवंबर सुबह 8 बजकर 2 मिनट का है यानी वो इसी समय बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुआ था।

50 से ज्यादा जगहों पर नजर आई उमर की कार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट का आरोपी डॉ. उमर 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास पहुंचने से पहले दिल्ली के कई इलाकों से होकर गुजरा था। दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार की गई मैपिंग के अनुसार, विस्फोट का आरोपी दोपहर 3 बजे से पहले दिल्ली के कई इलाकों से होकर गुजरा था। डॉ. उमर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ।

एक दूसरे CCTV फुटेज में कनॉट प्लेस में भी आतंकी उमर मोहम्मद विस्फोटक से भरी कार लेकर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। कनॉट प्लेस आउटर सर्किल में 10 नवंबर को 2 बजकर 5 मिनट पर उसकी कार नजर आई।

धमाके के वक्त कार में ही मौजूद था आतंकी

इसकी भी पुष्टि हो गई है कि धमाके के वक्त आतंकी डॉ. उमर नबी कार में ही मौजूद था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार के मलबे से जो जला हुआ शव मिला था, उसका DNA टेस्ट उमर के घरवालों के सैंपल से 100 प्रतिशत मैच हो गया। उसने धमाक कर कार के साथ खुद को भी उड़ा लिया।

यह भी पढ़ें: देशभर में सीरियल ब्लास्ट के लिए तैयार की जा रही थी 32 गाड़ियां, 12 तारीख को पूरे भारत को दहलाने का था प्लान; नए खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों के उड़ाए होश

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 14:45 IST