निशिकांत दुबे की गाड़ी में बैठीं TMC नेता, फिर भूपेंद्र यादव के घर मंथन... बागी सांसदों के NCPI में विलय के बाद क्या खिचड़ी पका रहीं रचना बनर्जी?
TMC की बागी सांसद रचना बनर्जी मंगलवार को दिल्ली पहुंची। उन्होंने BJP सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ उनके आवास पर बैठक की।
- भारत
- 3 min read
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। उनके खिलाफ उठे बगावत के सुर थमने का नाम नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को TMC की एक और बागी सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात कीं। इस दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे। दोनों एक ही गाड़ी में भूपेंद्र यादव के आवास पर पर पहुंचे।
TMC की बागी सांसद रचना बनर्जी मंगलवार को दिल्ली पहुंची। बीते रविवार को जब तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक की थी, उस दिन रचना बनर्जी भारत में नहीं थी। अब देश लौटने के बाद उन्होंने पहले BJP सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की।
भूपेंद्र यादव के आवास पहुंचीं रचना बनर्जी
निशिकांत दुबे ने रचना बनर्जी का अपने आवास पर स्वागत किया। फिर वो खुद गाड़ी चलाकर उन्हें लेकर भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे। ड्राइविंग सीट पर निशिकांत दुबे थे, तो रचना बनर्जी ठीक उनकी बगल वाली सीट पर बैठी थी। भूपेंद्र यादव के आवास पर मंथन के बाद दोनों नेता वहां से रवना हो गए। रचना बनर्जी आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात कर सकती हैं।
रचना बनर्जी ने बताया क्यों छोड़ा दीदी का साथ?
बागी TMC सांसद रचना बनर्जी ने कहा, "मैं यहां (किसी दूसरी पार्टी में विलय के लिए) कागजों पर दस्तखत करने आई हूं। हम ममता बनर्जी के खिलाफ कभी बगावत नहीं कर सकते और मैं हमेशा उनका सम्मान करती रहूंगी। हमें दीदी की वजह से वोट मिले, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं। दीदी चेहरा थीं, लेकिन मुझे वोट इसलिए मिले ताकि मैं अपने चुनाव क्षेत्र के लिए काम कर सकूं।"
हम हमेशा दीदी का सम्मान करेंगे-रचना बनर्जी
रचना बनर्जी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अगर केंद्र और राज्य में एक ही सरकार हो तो काम करना आसान होगा। पिछले 15 सालों में हमने ऐसा नहीं देखा। जब हम दीदी के साथ थे, तो हमें महसूस हुआ कि जो काम हम करना चाहते थे, उनमें रुकावटें आ रही थीं। अब सुवेंदु अधिकारी के साथ, हम देख रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में कितनी तेजी से काम हो रहा है। हम हमेशा दीदी का सम्मान करेंगे।"
TMC के बागी सांसदों ने NCPI से किया विलय
बता दें कि TMC के बागी सांसदों ने दलबदल के विरोधी कानून के तहत अपनी सांसदी गंवाने से बचने के लिए रास्ता निकाल लिया है। इन सांसदों ने एक ऐसी पार्टी के साथ विलय कर लिया जिसका हर कोई नाम भी नहीं जानता है। TMC के बागी सांसदों ने गुमनाम सी राजनीतिक पार्टी 'नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) का न सिर्फ दामन थाम लिया है, बल्कि पूरी पार्टी पर ही कब्जा कर लिया है। खबर है कि काकोली घोष दस्तीदार को NCPI का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 June 2026 at 14:39 IST