'जब सो रही होती हैं तो मैं अपनी पत्नी का पैर छूता हूं, मेरी 3 बेटियां हैं, बहिन-बिटिया कहित रहिन...', रवि किशन ने लोकसभा में ऐसा क्यों कहा?
Ravi Kishan: बीजेपी सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर बहस के दौरान महिलाओं के अधिकारों को लेकर आवाज उठाई।
Ravi Kishan: बीजेपी सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर बहस के दौरान महिलाओं के अधिकारों को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की जहां उन्होंने बताया कि वो सम्मान के रूप में अपनी पत्नी के पैर छूते हैं।
रवि किशन ने संसद में कहा- ‘यह गाने सुनने का समय नहीं है। यह महिलाओं के दर्द को सुनने का समय है। जहां वे अपने गार्डन की कहानी सुनाकर चले गए, जहां वो प्रधानमंत्री का अपमान करते रहे। ऐसे प्रधानमंत्री, जिन्हें देश की जनता ने चुना है, आप उनका अपमान करते हैं। यह दुखद है। महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना चाहिए। महिलाओं को आगे आना चाहिए। परिसीमन होना चाहिए’।
महिला आरक्षण पर बोले रवि किशन
भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने आगे कहा कि वो गोरखपुर के सांसद हैं जहां आबादी 50 लाख से ज्यादा है। वहां परिसीमन होगा तो महिलाओं को मौका मिलेगा। उनके मुताबिक, ‘मेरे यहां की बहिन-बिटिया कहित रहिन, जो ग्राम पंचायत में है, सदस्य हैं, महिला मोर्चा में हैं… कि भैया अब हमें भी मौका मिलना चाहिए, हम भी आएंगे, सदन में आवाज उठाएंगे, उनपर अपराध होगा अगर आप दरवाजा नहीं खोलेंगे।’
पत्नी के पैर छूते हैं रवि किशन
जब कहा गया कि रवि की पत्नी भी उनके लिए प्रचार करती हैं तो सांसद बोले- मेरा प्रचार मेरी पत्नी करती हैं। मुझे लाखों वोट मिलते हैं, उनमें से एक-डेढ़ लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं और मैं इनके पैर छूता हूं। मेरी तीन बिटियां हैं, एक बेटी सेना में जाने की तैयारी कर रही है। पत्नी के पैर क्यों नहीं छूने चाहिए, वही घर की लक्ष्मी हैं। जब मेरे पास पैसा नहीं था, संघर्ष कर रहा था, गरीबी में मेरी पत्नी ने मेरा साथ दिया। तो मैं क्यों उसके पैर नहीं छूऊंगा। वो छुआएने नहीं देती, जब वो गहरी नींद में रहती है, तब मैं उसके पैर छूता हूं। छूना चाहिए, विरोधियों को भी छूना चाहिए जो महिला विरोधी हैं। तब आप रवि किशन बनेंगे, तब दुनिया जानेगी आपको।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 April 2026 at 17:49 IST