Rashifal August 2023: इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा अगस्त का महीना
प्रत्येक राशि के नाम के आगे जन्म नामाक्षर दिया गया है। उसके अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े।
- भारत
- 2 min read
भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं दिल्ली स्थित पवित्र ज्योतिष के संस्थापक ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पंत अगस्त 2023 माह का राशिफल बता रहे हैं।
यह मासिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। आप आपने नाम के पहले अक्षर के अनुसार अपना राशिफल पढ़ सकते हैं। प्रत्येक राशि के नाम के आगे जन्म नामाक्षर दिया गया है। उसके अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े।
मासिक राशिफल अगस्त 2023
मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
इस माह लंबी तथा लाभकारी यात्रा व प्रवास में जाना पड़ेगा। घर परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। आर्थिक उन्नति के सुखद मौके रहेंगे। चाहे वह क्रय-विक्रय से जुड़े हो या फिर अन्य स्रोतों के द्वारा धनार्जन की बातें हो। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में हैं, तो प्रयासों को तीव्रता दें, निश्चित तौर पर सफल रहेंगे।
वृषभ राशि (उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
2023 के माह अगस्त में वांछित तथा रूचिकर क्षेत्रों में कैरियर को परवान चढ़ाने की कोशिशें फलित होती रहेगी। घर परिवार से जुड़े कामों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। धन कमाने व जुटाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। यदि आप कहीं यात्रा तथा प्रवास में जाना चाह रहे है, तो सफल रहेंगे। यदि शरीर में कोई रोग व पीड़ा है। तो उसे दूर करने में सक्षम रहेंगे।
मिथुन राशि (क, की, कु, घ, ड., छ, के, को, हा)
आजीविका के क्षेत्र जैसे प्रबंधन, चिकित्सा, फिल्म, अभिनय, संगीत, सूचना प्रौद्योगिकी तथा खान-पान प्रौद्योगिकी व अन्य संबंधित क्षेत्रों में बढ़त के वांछित मौके रहेंगे। प्रेम एवं संबंधों में मधुरता की सौगात रहेगी। धन से जुड़े कामों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। पूंजीगत निवेश तथा विदेश से जुड़े कार्यों को पूरा करने में वांछित प्रगति के मौके रहेंगे।
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस माह किसी समकक्ष व्यापारी के साथ आगामी चल रही योजनाओं के सिलसिले में बैठकों को दौर रहेगा। स्वजनों के मध्य वांछित तालमेल का क्रम बना हुआ रहेगा। इस दौरान उनके कहीं मिलने के लिए जा सकते हैं। ऋणों के भुगतान में कुछ और वक्त लग सकता है। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो प्रयासों को जारी रखें सफल रहेंगे।
सिंह राशि (म, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टू, टे)
कैरियर के क्षेत्रों में बड़ी सफलती की न केवल उम्मीद बन रही है, बल्कि सफल होने के योग भी विद्यमान है। इस माह घर के कुछ छोटे सदस्यों की ओर आपको ध्यान देना पड़ेगा। शिक्षण तथा प्रशिक्षण से जुड़े कामों को पूरा करने में यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत को दुरूस्त करने में आपको ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि आप राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े है तो आपको इस माह कोई बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। संतान पक्ष के मध्य कुछ गतिरोध उत्पन्न हो सकते हैं। किसी व्यापारिक एवं वित्तीय संस्थाओं में लेन देन के जारी गतिरोध को समाप्त करने में इस माह वांछित प्रगति रहेगी। शिक्षा एवं ज्ञान को पुख्ता बनाने के नायाब अवसर रहेंगे।
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते)
किसी व्यापारिक एवं कारोबारी योजनाओं को अंतिम रूप देने में वांछित सफलता रहेगी। यानी कार्य एवं कैरियर के दृष्टिकोण से इस माह के सितारे सुखद रहेंगे। घर परिवार एवं कारोबारी रिश्तों को मजबूती देने के सुखद अवसर रहेंगे। अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों में वांछित बढ़त के मौके रहेंगे। धन कमाने व जुटाने की प्रकिया को और मजबूत तथा उपयोगी बनाने में लगे हुये रहेंगे।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू)
निजी व सरकारी क्षेत्रों में रोजगार की तलाश में है, तो सफलता की सौगात रहेगी। स्वजन एवं संबंधियों से मिलने के योग रहेंगे। यदि आप कारोबार को विस्तारित करने में लगे हैं तो सितारों की चाल सुखद एवं वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। शिक्षा एवं ज्ञान के दृष्टिकोण से इस माह के सितारे सुखद व शानदार रहेंगे। रोग प्रतिरोध को उच्च करने की दिशा में अग्रसर होने की जरूरत रहेगी।
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे)
अगस्त 2023 में धनु राशि के जातक तथा जातिकाओं को सर्वोत्तम, कार्य शैली का लाभांश रहेगा। स्वजनों के मध्य आर्थिक, संपत्ति व जमीन-जायदाद के अधिकारों को लेकर हक की लड़ाई छिड़ सकती है। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं, तो सितारों की चाल सुखद व शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी।
मकर राशि (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र)
इस माह यदि आप निजी व सरकारी क्षेत्रों में साक्षात्कार देने जा रहे है। तो सफल रहेंगे। इस माह किसी खास नाते-रिश्तेदारी में आवा जाही के मौके रहेंगे। सेहत के दृष्टिकोण से सितारों की चाल सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी। शैक्षिक क्षेत्रों में बढ़त बनाने तथा वांछित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के शिखर में पहुंचने की अच्छी सम्भावना रहेगी।
कुम्भ राशि (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा)
अगस्त 2023 कुम्भ राशि के जातक एवं जातिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा आदि में लापरवाही व असावधानी महंगी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन को सुखद तथा शानदार बनाने के लिए सौम्यता से चलने की जरूरत रहेगी। आर्थिक स्रोतों को मजबूती देने और उपलब्ध संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में वांछित प्रगति के मौके रहेंगे।
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची)
कार्य व कारोबार को विस्तारित करने तथा उसे शानदार बनाने की प्रक्रिया पर लगातार अमल करने की जरूरत रहेगी। व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मक स्थिति रहेगी। पूंजीगत निवेश और वस्तुगत पूंजी के निर्माण में और वक्त देना पड़ेगा। इस माह शिक्षा एवं ज्ञान को पुष्ट करने के लिए आपको कहीं यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ेगा। शारीरिक ताकत को उच्च करने के सुखद मौके रहेंगे।
ज्योतिष से सम्बंधित अन्य जानकारियों एवं निरंतर साप्ताहिक एवं मासिक राशिफल के लिए आप इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी जा सकते हैं।
संपर्क सूत्र: +91 99105 82401, +91-96676 35701
Published By : Digital Desk
पब्लिश्ड 1 August 2023 at 12:48 IST
