Rangoli Designs for Diwali 2021: दिवाली पर बनाएं रंगोली के ये आसान और खूबसूरत डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शान
Diwali 2021: दीपों का त्योहार (festival of lights) दिवाली इस साल 4 नवंबर को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा।
Diwali 2021: दीपों का त्योहार (festival of lights) दिवाली इस साल 4 नवंबर को पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाएगा। लोगों ने कई दिन पहले से ही इस त्योहार के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। इस खास दिन पर लोग अपने घरों की साफ सफाई और साज सजावट (Diwali decoration) पर खासा ध्यान देते हैं। इसी कड़ी में, रंगोली (rangoli) भी सजावट का एक अहम हिस्सा मानी जाती है। रंगोली बनाने के शौकीन लोग कई दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर इसके नए नए और आसान डिजाइन (rangoli designs) देखने शुरू कर देते हैं।
अलग अलग रंगों में बनी रंगोली (Rangoli Designs for Diwali 2021) का क्रेज हर किसी को होता है। बहुत से लोग सुबह सुबह जल्दी उठकर अपने घर के दरवाजे के पास या आंगन में साफ सफाई करते हैं और रंग लेकर बैठ जाते हैं। फिर वह अपनी पसंद के हिसाब से फर्श पर रंगोली बनाना शुरू कर देते हैं। जबकि आपको ऑनलाइन दिवाली पर रंगोली बनाने के ढेरो डिजाइन मिल जाएंगे। हालांकि, फिर भी लोगों को ऐसे डिजाइन की तलाश होती है जिसे बनने में ज्यादा मेहनत भी न लगे और वह देखने में काफी खूबरूत और नई सी भी हो। तो आज हम आपके लिए ऐसी कुछ डिजाइन लेकर आए हैं। देखिए यहां-
दिवाली पर अपने घर पर बनाएं रंगोली के ये आसान और खूबसूरत डिजाइन
1) ये रंगोली उन लोगों के लिए है जिन्हें सफेद रंग काफी अच्छा लगता है। लोग अक्सर रंगोली बनाते समय सफेद रंग को नजरअंदाज कर देते हैं और बाकी रंगों को अहमियत देते हैं। हालांकि, इस रंगोली में साफ दिख रहा है कि कैसे सफेद रंग इसकी शान और खूबसूरती बढ़ा रहा है।
2) अगर आपको कम मेहनत में एक शानदार डिजाइन चाहिए तो ये रंगोली आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस रंगोली में आपको केवल शेप में रंग भरने हैं और एक स्टिक लेकर उसमें लाइन बना देनी है ताकी पत्तियों में डिजाइन आ सके।
3) ये रंगोली उन लोगों के लिए है जिनके लिए ये काम कम, बल्कि एक थेरेपी ज्यादा होती है। बहुत से लोग रंगोली बनाना काफी पसंद करते हैं और एक परफेक्ट डिजाइन पाने के लिए घंटो लगा देते हैं। इस रंगोली में कई तरह के रंग हैं और साथ ही, दिए इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
4) आजकल रंगोली बनाने के लिए कई तरह के ऑटोमैटिक स्टैंड आ गए हैं। इसमें आप केवल रंगों को फर्श पर फैलाओ और उन स्टैंड के जरिए इसमें अपनी मर्जी से डिजाइन बना दो। ये रंगोली जितनी सिंपल लग रही है, उतनी ही प्यारी भी लग रही है।
5) रंगोली बनाते हुए मोर पंख सबसे ज्यादा मशहूर ट्रेंड है। और ये ट्रेंड कभी पुराना और बोरिंग भी नहीं होता। आपने मोर पंख की रंगोली के कई डिजाइन देखे होंगे, लेकिन ये डिजाइन दिवाली स्पेशल है जो बनकर काफी सुंदर लगेगा।
6) रंगोली केवल रंगों के साथ ही नहीं बनती है। फूलों की रंगोली (Flower rangoli) की भी एक अलग जगह है। फूल फ्रेश, रंगीन और खुशबूदार होते हैं। ऐसे में आप अलग अलग रंगों के ताजा फूलों के साथ एक शानदार रंगोली बना सकते हैं और इसकी शान बढ़ाने के लिए इसमें दिए भी लगा सकते हैं।
(Images- Instagram)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 November 2021 at 18:48 IST





