अपडेटेड 1 March 2024 at 22:40 IST

Ranbireshwar Temple: जम्मू के ऐतिहासिक रणबीरेश्वर मंदिर को अगले सप्ताह खोला जाएगा

जम्मू का ऐतिहासिक श्री रणबीरेश्वर मंदिर अगले सप्ताह महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

Follow :  
×

Share


जम्मू का ऐतिहासिक श्री रणबीरेश्वर मंदिर अगले सप्ताह महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। | Image: Social Media

Ranbireshwar Temple: जम्मू का ऐतिहासिक श्री रणबीरेश्वर मंदिर अगले सप्ताह महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। जम्मू कश्मीर धर्मार्थ न्यास के न्यासी विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आखिरी डोगरा शासक महाराजा हरिसिंह के पोते विक्रमादित्य सिंह ने यहां शालीमार रोड पर मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए वहां की यात्रा की और इस मंदिर को फिर खोले जाने की घोषणा की।

भगवान शिव के प्रति समर्पित इस ऐतहासिक मंदिर को पिछले साल 17 अक्टूबर को अत्यधिक वर्षा और आसमान से बिजली गरने से नुकसान पहुंचा था। सन् 1883 में महाराजा रणबीर सिंह ने इस मंदिर का निर्माण कराया था।

सिंह ने आठ मार्च को महाशविरात्रि के सिलसिले में मंदिर में चल रहे मरम्मत कार्य की प्रशंसनीय गति और गुणवत्ता पर संतोष प्रकट किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को उस दिन मंदिर खोल देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर अप्रैल के पहले सप्ताह में पूरी तरह खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में बदल रहा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल; हो सकती है बारिश - Republic Bharat

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 22:40 IST