कानपुर से रमेश अवस्थी बने BJP उम्मीदवार, लेकिन ट्रेन से उतरते समय किसी और का कर दिया स्वागत, VIDEO

कानपुर से उम्मीदवारी के ऐलान के बाद जब रमेश अवस्थी ट्रेन से कानपुर पहुंचे तो कार्यकर्ता उन्हें पहचान ही नहीं सके और किसी और को माला पहनाकर स्वागत कर डाला।

 
Follow :

गौरव त्रिवेदी

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से रमेश अवस्थी को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारी के ऐलान के बाद जब रमेश अवस्थी ट्रेन से कानपुर पहुंचे तो कार्यकर्ता उन्हें पहचान ही नहीं सके और किसी और को माला पहनाकर स्वागत कर डाला।

दरअसल, कानपुर स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी, वहां पहले से मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता अपने लोकसभा उम्मीदवार के स्वागत के लिए वहां पहुंचे हुए थे। इससे पहले कि रमेश अवस्थी ट्रेन से उतरते कि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद भी उसे ट्रेन से उतरे। कार्यकर्ताओं ने बाबूराम निषाद को रमेश अवस्थी समझकर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

सांसद उम्मीदवार को नहीं पहचान पाए कार्यकर्ता

बीजेपी कार्यकर्ताओं का बाबूराम निषाद को रमेश अवस्थी समझकर फूल मालाओं से स्वागत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कौन हैं रमेश अवस्थी?

रमेश अवस्थी उत्तर प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य हैं। पत्रकारिता की दुनिया का बड़ा नाम रमेश अवस्थी भारत सरकार में हिंदी राजभाषा सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने भारत के अलावा विश्व पटल पर भी हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: UP News: नहाते समय 'लड्डू गोपाल' को लगी चोट, आहत परिवार पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर ने किया उपचार फिर...

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 27 March 2024 at 15:42 IST