अपडेटेड 17 January 2024 at 15:21 IST

हाथ में भगवा...पैदल Agra से अयोध्या निकले उस्मान-प्रिंस, कहा- मुस्लिम होने पर गर्व पर राम सबके हैं

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आगरा से अयोध्या के लिए पैदल ही दो दोस्त निकल पड़े हैं। दोनों हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर दे रहे संदेश।

Follow :  
×

Share


राम मंदिर अयोध्या | Image: X

Ayodhya News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है, जिसकी जोर शोर से तैयारी चल रही है। पूरा देश राममय हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच कई किस्से कहानी भी निकलकर सामने आ रहे हैं, जिसे सुनकर आपको अंदाजा लगेगा कि लोगों के अंदर भगवान राम को लेकर किस प्रकार की श्रद्धा है। कई लोग प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन श्री राम से मिलने के लिए अपने-अपने राज्यों और शहरों से पैदल ही आ रहे हैं। पहले भी ऐसी कई कहानियां सामने आई। वहीं आगरा के दो दोस्तों की कहानी इस समय खूब चर्चा में है। दरअसल, दोनों आगरा से राम की नगरी अयोध्या के लिए पैदल अपने घर से निकल पड़े हैं। खास बात ये है कि दोनों के धर्म अलग हैं।

खबर में आगे पढ़ें:

  • आगरा से अयोध्या के लिए पैदल निकले दो दोस्त
  • एक है हिंदू तो एक है मुस्लिम

सामाजिक सौहार्द्र की मिशाल पेश करते हुए दो दोस्त यहां से अयोध्या के लिए पैदल रवाना हुये हैं । दोनों दोस्तों में एक एक हिंदू है और दूसरा मुसलमान। दोनों का कहना है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक उनकी अयोध्या पहुंचने की योजना है। ताजनगरी आगरा के उस्मान अली (30) और प्रिंस शर्मा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े हैं और इन दोनों दोस्तों को लोग दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं।

हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से हैं खुश

उस्मान और प्रिंस का कहना है कि इस समय पूरा देश राममय हो रहा है। दोनों ने कहा कि केवल हिन्दुओं में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह नहीं है, बल्कि मुस्लिम भी इससे खुश हैं। उस्मान अली और प्रिंस शर्मा ने बताया कि वे राम नाम के सहारे 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे और इसके बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। दोनों दोस्तों के हाथों में भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है।

राम सबके हैं… मुझे मुस्लिम होने पर गर्व: अस्मान अली

लोगों के पूछने पर उस्मान अली ने कहा ,‘‘भगवान श्रीराम सबके हैं। मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। लेकिन श्रीराम की पूजा के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं। इंसान का दिल साफ होना जरूरी है। राम जी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं।’’ उस्मान अली ने बताया कि उनकी पत्नी समीरा खातून ने भी उनका मनोबल बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ेगा सर्दी का सितम, इन राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 17 January 2024 at 07:41 IST