अपडेटेड 20 January 2024 at 22:21 IST
Ram Mandir: रोशनी से जगमग हुआ राम मंदिर, सामने आई खूबसूरत वीडियो
Ayodhya ka Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य द्वार को फूलों से सजाया जा रहा है। अयोध्या में 45 किलो का रामायण रखा गया है, जिसकी कीमत 1 लाख से ज्यादा है। जानें राम नगरी में आज और क्या है खास।
- Listen to this article
20 January 2024 at 22:20 IST
रोशनी से जगमग हुआ राम मंदिर
राम मंदिर 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर अयोध्या राम मंदिर का मुख्य द्वार रोशनी से जगमग किया गया।
20 January 2024 at 20:18 IST
अयोध्या में राम लीला का आयोजन
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में राम लीला का आयोजन किया गया।
Advertisement
20 January 2024 at 18:41 IST
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मैं भगवान के धाम अयोध्या, जो सप्तपुरियों में से एक है, उसे प्रणाम करता हूं... पूज्य साधू-संत पधारने वाले हैं, देश के कई महान लोग भी अयोध्या आने वाले हैं। मैं सबका उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से और एक राम भक्त के रूप में स्वागत करता हूं..."
20 January 2024 at 14:47 IST
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या बोले रामभद्राचार्य?
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभद्राचार्य ने कहा, "मुझे वही महसूस हो रहा है जो वशिष्ठ जी को महसूस हुआ था जब राम जी 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे।" जगद्गुरु ने रामलला के 'मुखमंडल' का जिक्र करते हुए एक भक्ति गीत भी गाया और इसका शब्दों में वर्णन किया है। वहीं विपक्षियों की राजनीति को लेकर कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि, उन्हें कोई ज्ञान नहीं है।
Advertisement
20 January 2024 at 14:44 IST
मध्य प्रदेश के CM ने किया हनुमान चलीसा का पाठ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के हेमू कालानी स्टेडियम में हनुमान चलीसा का पाठ किया है। इस दौरान करीब 11 हजार भक्त मौजूद रहे। इससे पहले वो लड्डू भी बनाते नजर आए हैं।
20 January 2024 at 12:51 IST
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूपी में प्रशासन सख्त
22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले यूपी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक्टिव मोड में है। NDRF वाराणसी के DIG मनोज कुमार शर्मा ने कहा, "22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देजनर हमारी 3 टीमें यहां तैनात हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर हमने टीमें तैनात की हैं। हमारी एक टीम घाटों पर तैनात है। हम हर तरीके की चुनौती से निपटने के लिए सक्षम हैं।"
20 January 2024 at 11:23 IST
लोक गायिका मैथिली ठाकुर के इस भजन के मुरीद हुए पीएम मोदी
आज के इस दौर में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर और उनके भजनों को नहीं सुना हो। इतनी कम उम्र में अपनी मधुर आवाज के जरिए मैथिली ने करोड़ों दिलों में जगह बना ली है। वहीं अब पीएम मोदी भी मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर के गाए हुए भजन के मुरीद हो गए हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, “अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रभु श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े एक-एक प्रसंग का स्मरण करा रहा है। ऐसा ही एक भावुक प्रसंग शबरी से जुड़ा है। सुनिए, मैथिली ठाकुर जी ने किस तरह से इसे अपने सुमधुर सुरों में पिरोया है।”
20 January 2024 at 11:51 IST
सूरत में बनाई गई श्रीराम रंगोली राम मंदिर को समर्पित
सूरत की धरती से एक अलौकिक श्रीराम रंगोली अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर को समर्पित है। इस रंगोली का आयोजन मोटा मंदिर युवक मंडल और अमी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया है। ये रंगोली 40 बहनों ने 11,111 स्क्वायर फीट में बनाया है।
20 January 2024 at 09:46 IST
शुक्रवार से अस्थाई मंदिर में बंद हुए दर्शन
अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन था। रामलला की पूरी तस्वीर सामने आई। इसमें रामलला का पूरा चेहरा दिख रहा है। शुक्रवार शाम सात बजे से अस्थाई मंदिर में रामलला के दर्शन बंद हो गए। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद नए मंदिर में 23 जनवरी से श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेंगे। शुक्रवार को मूर्ति को गंध वास, अनाज, फल, घी, औषधि, केसर में वास कराया गया।
20 January 2024 at 08:33 IST
आज शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम में होगा पुष्पाधिवास
19 जनवरी, शुक्रवार को श्री रामजन्मभूमि स्थित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्य के अन्तर्गत अरणि से प्रकट अग्नि की नवकुण्डों में स्थापना हुई। हवन का कार्य भव्यता से हुआ। वेदपारायण, रामायणपारायण सुश्राव्य हुआ। मण्डप में श्री रामभद्र की रचना काफी आकर्षक थी। उसमें सपरिवार रामजी की स्थापना एवं पूजा हुई। इस दौरान शामी की पूजा और दिव्य आरती भी हुई। आज यानि 20 जनवरी, शनिवार को नित्य पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य, प्रातः शर्कराधिवास, फलाधिवास, प्रासाद का 81 कलशों में स्थित विविध औषधियुक्त जल से स्नपन, प्रासाद का अधिवासन, पिण्डिका अधिवासन, पुष्पाधिवास, सायंकालिकपूजन एवं आरती होगी।
20 January 2024 at 07:12 IST
अयोध्या में रखी गई 45 किलो की रामायण
श्रीराम की नगरी अयोध्या में 45 किलो की रामायण रखी जा रही है। इसकी कीमत 1 लाख 65 हजार बताई जा रही है। ये तीन बॉक्स में आने वाला है।
20 January 2024 at 07:11 IST
फूलों से सजा राम मंदिर का द्वार
अयोध्या के श्री राम मंदिर के द्वार को फूलों से सजाया जा रहा है। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन देशभर में महादीपोत्सव की तैयारी की जा रही है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 07:15 IST