अपडेटेड 28 August 2024 at 09:44 IST
राज्यसभा में मजबूत हुई बीजेपी, NDA ने छुआ बहुमत का आंकड़ा; 12 सीटों पर चुनाव में कौन-कौन जीता?
12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के बाद बीजेपी का संख्याबल बढ़ा है और साथ ही सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है।
Rajya Sabha: संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत हो चुकी है। 12 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के बाद बीजेपी का संख्याबल बढ़ा है और साथ ही सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। 12 में से 11 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद राज्यसभा में एनडीए के सदस्यों की संख्या अब 115 हो गई है।
राज्यसभा में 245 सीटें हैं, हालांकि वर्तमान में 8 रिक्तियां हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर से 4 और मनोनीत सदस्यों के लिए 4 सीटें हैं। इस तरह से सदन के वर्तमान सदस्यों की संख्या 237 बैठती है और बहुमत का आंकड़ा 119 हो जाता है। चुनाव के बाद एनडीए के पास 112 सांसद हैं। 6 मनोनीत सदस्य और एक निर्दलीय सांसद है, जिनका एनडीए को समर्थन हासिल है। ऐसे में एनडीए के पास भी 119 सांसदों का समर्थन हो गया है। उच्च सदन में अकेले बीजेपी के 96 सदस्य हैं, जो इसे सबसे बड़ी पार्टी बनाता है। कांग्रेस को अतिरिक्त सीट मिलने पर 27 सदस्यों के साथ उच्च सदन में विपक्ष की संख्या 85 हो गई है।
राज्यसभा चुनाव में कौन-कौन जीता?
- जॉर्ज कुरियन (मध्य प्रदेश)- BJP
- रंजन दास (असम)- BJP
- रामेश्वर तेली (असम)- BJP
- मनन कुमार मिश्रा (बिहार)- BJP
- किरण चौधरी (हरियाणा)- BJP
- धीर शील पाटिल (महाराष्ट्र)- BJP
- ममता मोहंता (ओडिशा)- BJP
- रवनीत सिंह बिट्टू (राजस्थान)- BJP
- राजीव भट्टाचार्य (त्रिपुरा)- BJP
- नितिन पाटिल (महाराष्ट्र)- NCP
- उपेंद्र कुशवाहा (बिहार)- RLM
- अभिषेक मनु सिंघवी (तेलंगाना)- कांग्रेस
NDA में किस दल के कितने राज्यसभा सदस्य?
- बीजेपी- 96
- JDU (जनता दल युनाइडेट)- 4
- NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी)- 3
- MNF (मिजो नेशनल फ्रंट)- 1
- NPP (नेशनल पीपुल्स पार्टी)- 1
- PMK (पाट्टाली मक्कल कॉची)- 1
- RLD (राष्ट्रीय लोकदल)- 1
- RPI (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया)- 1
- Shiv Sena (शिवसेवा)- 1
- RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा)- 1
- JDS (जनता दल-सेकुलर)- 1
- AGP (असम गण परिषद)- 1
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 28 August 2024 at 09:44 IST