Rajasthan: कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Rajasthan: कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Image: ANI

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में दो-तीन डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि…

मौसम केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी दिनों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.3 डिग्री और संगरिया में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सीकर में 6.7 डिग्री, करौली में 6.8 डिग्री, दौसा में 7.5 डिग्री, लूणकरणसर में 8.1 डिग्री और माउंट आबू में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - Valentine Day Quotes: इश्क में शब्द कम... वैलेंटाइन डे पर भेजें 10 संदेश

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 February 2025 at 17:03 IST