जयपुर में बेकाबू कार ने मचाया ऐसा तांडव, सड़क किनारे खड़ी 6-7 वाहनों को मार दी टक्कर; बाल-बाल बचे राहगीर- VIDEO

जयपुर से एक हैरान-परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कथित तौर पर बेकाबू हुई एक कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

 
Follow :

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने जमकर उत्पाद मचाया। यहां कथित तौर पर बेकाबू हुई इस कार ने सड़क किनारे खड़े एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक सामने आई इस तेज रफ्तार कार को देखकर सड़क पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

टक्कर इतनी भयावह रही कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि कई लोगों ने समय रहते सड़क से हटकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

कार की रफ्तार का खौफ!

बताया जा रहा है कि इस कार ने मानसरोवर के गोल्यावास और वंदे मातरम रोड इलाके में कई वाहनों को अपनी चपेट में लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज बताई जा रही है कि रास्ते में आने वाले वाहनों से टक्कर होती चली गई।

नारायण विहार में भी टक्कर की खबर

इतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम में अब नारायण विहार इलाके का नाम भी सामने आ रहा है, जहां कुछ वाहनों को टक्कर मारे जाने की खबर है। इससे साफ होता है कि कार से जुड़ा यह हादसा कथित तौर पर किसी एक जगह तक सीमित नहीं था।

RJ14 CP 4878 नंबर की कार चर्चा में

घटना से जुड़ी कार का नंबर RJ14 CP 4878 बताया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के समय कार कौन चला रहा था और कार में कितने लोग सवार थे।

पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र का मामला

पूरा घटनाक्रम पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार किन परिस्थितियों में बेकाबू हुई, कितने वाहनों को नुकसान पहुंचा और हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, तो संतों में खुशी की लहर; बोले- अब कोई एक पैसे का भी नहीं कर पाएगा हेरफेर

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 September 2026 at 08:42 IST