VIDEO: रफ्तार के कहर ने ली जान, 'किलर रोड' पर बेकाबू कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, CCTV में कैद हुआ मौत का भयावह मंजर

जयपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। वंदे मातरम् रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखें हादसे का भयावह VIDEO

 
Follow :

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने युवक की जान ले ली। भारी बारिश के बीच तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी सवार एक युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी की, उसके मौके पर ही मौत हो गई। हद तो तब हो गई जब कार चालक युवक को देखने के बजाय अपनी गाड़ी सड़क पर छोड़कर मौके स फरार हो गया। मगर हादसे का भयावह मंजर वहां लगे CCTV में कैद हो गई।  

जयपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का खूनी खेल देखने को मिला। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित वंदे मातरम् रोड पर तेज रफ्तार सेल्टॉस कार ने स्कूटी सवार युवक विकल्प उर्फ राजा मीणा को ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। भारी बारिश के बावजूद हादसे के बाद सड़क पर कुछ ही सेकंड में चीख-पुकार मच गई।

CCTV में कैद रफ्तार मौत का भयावह मंजर

हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर के बाद कार का टायर फटा 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण ही नहीं रख सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार के टायर तक फट गए। सड़क पर मलबा बिखर गया और कुछ देर के लिए पूरा इलाका दहशत में आ गया।

ड्राइवर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 July 2026 at 23:47 IST