राजस्थान: अस्पताल में महिला कर्मचारियों ने ‘अभद्र व्यवहार’ करने पर पुरुष नर्सिंग अधिकारी को पीटा
राजस्थान राज्य कैंसर संस्थान के एक वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के साथ एक महिला सुरक्षा गार्ड तथा अन्य महिलाओं ने मारपीट की और उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
- भारत
- 1 min read
Rajasthan State Cancer Institute | Image:
Rajasthan State Cancer Institute
राजस्थान राज्य कैंसर संस्थान के एक वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के साथ एक महिला सुरक्षा गार्ड तथा अन्य महिलाओं ने मारपीट की और उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार की है जब गार्ड ने वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी महेश गुप्ता को उनके कॉलर से पकड़ा और उन्हें उनके चैंबर से बाहर खींच लिया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ महिला कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया और बाहर ले गईं, जहां गुप्ता को थप्पड़ मारे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी जिसके बाद पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रताप नगर थाने में भी पुलिस शिकायत दी गई है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 23:13 IST