अपडेटेड 27 March 2025 at 07:46 IST
Rajasthan: डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी, जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात नंबर से आया कॉल
जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई।
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी फोन कॉल के जरिए दिया गया है। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें डिप्टी CM को जान से मारने की धमकी दी गई। कंट्रोल रूम में कॉल आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। ड्यूटी पर तैनात ऑफिसर ने इसकी सूचना तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
राजस्थान के पुलिस महकमे बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात नंबर से कॉल कर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई।धमकी भरा कॉल जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर उप मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी।
डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल नंबर की लोकेशन को ट्रेस किया गया तो यह जयपुर सेंट्रल जेल में पाई गई। जेल विभाग को इसकी सूचना देकर जांच शुरू कर दी गई है।
CM भजनलाल शर्मा को भी मिली थी धमकी
मोबाइल नंबर की लोकेशन को ट्रेस करने के बाद पुलिस अधिकारी जयपुर सेंट्रल जेल पहुंचे और जेल विभाग को सूचना देकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बता दें कि इससे पहले मंगलवार की रात को सीएम भजनलाल शर्मा को भी जान मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें दौसा जेल से जान से मारने की धमकी मिली थी। पॉक्सो एक्ट के तहत सजा काट रहे एक कैदी ने 21 फरवरी की रात 12.30 से एक बजे के बीच जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर मुख्यमंत्री के नाम पर धमकी दी थी। पुलिस ने जब कॉल ट्रेस किया तो लोकेशन दौसा जिले की जेल मिली थी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 27 March 2025 at 06:43 IST