अपडेटेड 21 February 2024 at 23:33 IST
PM मोदी ने किया 9वें रायसीना डायलॉग का उद्घाटन, ग्रीस के प्रधानमंत्री थे मुख्य अतिथि
रायसीना डायलॉग, किसानों का दिल्ली कूच, संदेशखाली के हालात पर हर पल नजर लाइव अपडेट्स में...
- Listen to this article
21 February 2024 at 23:11 IST
राष्ट्रीय पशुधन मिशन चलाया जा रहा है- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "दूसरा निर्णय है कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत एक उप-योजना जो पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से जुड़ा है...इसमें एक बड़ा बदलाव लाने के लिए, हमारे भारवाही पशु जैसे ऊंट, घोड़ा, गधा, खच्चर की संख्या घट रही हैं। इसलिए पशुधन और मुर्गीपालन के उ्त्पादन में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन चलाया जा रहा है..."
21 February 2024 at 23:10 IST
किसानों के लिए बड़ा ऐलान
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "चीनी मिलों द्वारा किसानों को गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए आगामी गन्ना सीजन के लिए 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 की अवधि में मूल्य निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है... वर्ष 2024-25 के लिए मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल तय करने का निर्णय लिया गया है, जो पिछले वर्ष 315 रुपये था, जो इस वर्ष बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है..."
Advertisement
21 February 2024 at 17:16 IST
बातचीत के रास्ते आगे बढ़ें- कृषि मंत्री
किसानों के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "किसी भी चीज का समाधान लगातार बातचीत से ही निकाला जा सकता है। मैं किसान संगठन से अपील करता हूं कि सभी मुद्दों का समाधान निकालने के लिए बातचीत के रास्ते आगे बढ़ें।"
21 February 2024 at 17:13 IST
राहुल गांधी को भारत की समझ नहीं- शिवराज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "राहुल गांधी जनता (यूपी की जनता) का अपमान कर रहे हैं। उनको भारत की समझ नहीं है वो राम मंदिर का विरोध करते हैं, धारा 370 हटाने का विरोध करते हैं...ये केवल देश का विनाश करने वाले हैं।"
Advertisement
21 February 2024 at 13:40 IST
अमीन सयानी के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया खेद
Ameen Sayani Death Update: प्रेसिडेंट ने एक्स पर लिखा- अमीन सयानी जी के निधन से भारत और अनेक देशों में रेडियो श्रोताओं के लिए एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने रेडियो कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने की अपनी सहज शैली, प्रभावशाली आवाज़ और अनूठे प्रवाह से लोगों के हृदय में अपना विशेष स्थान बनाया था। उन्होंने सुगम संगीत और सिनेमा की लोकप्रियता में विशेष योगदान दिया था। मैं उनके चाहने वाले अनगिनत रेडियो श्रोताओं और श्री अमीन सयानी जी के परिवार के लोगों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त करती हूं।
21 February 2024 at 13:22 IST
हम अपील करते हैं कि हम बातचीत के लिए आगे बढ़ें और अपना पक्ष रखें- अर्जुन मुंडा
Arjun Munda farmers Protest Update: किसानों के साथ 5वें दौर की बातचीत पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- ''अभी तक (किसानों की तरफ से) कोई सूचना नहीं आई है. हम अपील करते हैं कि हम बातचीत के लिए आगे बढ़ें और अपना पक्ष रखें. सरकार भी आगे बढ़ना चाहता है और समाधान ढूंढना चाहता है।"
21 February 2024 at 10:21 IST
फली नरीमन जी सबसे उत्कृष्ट कानूनी दिमाग और बुद्धिजीवियों में से थे- PM Modi
Fali Nariman Update: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "फली नरीमन जी सबसे उत्कृष्ट कानूनी दिमाग और बुद्धिजीवियों में से थे। उन्होंने अपना जीवन आम नागरिकों के लिए न्याय को सुलभ बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन से मुझे दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। मई उनकी आत्मा को शांति मिले।"
21 February 2024 at 10:15 IST
प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
Raisina Dialogue Latest: ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर मिला। वह 21-22 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।
21 February 2024 at 09:15 IST
Raisina Dialogue आज, पहुंचने लगे मेहमान
Raisina Dialogue Update: फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनन दिल्ली पहुंचीं।
21 February 2024 at 08:25 IST
दिल्ली चलो मार्च आज, टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
Delhi Chalo March Update: टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था, क्योंकि किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च जारी रखने की घोषणा की है।
21 February 2024 at 07:38 IST
किसानों का दिल्ली चलो मार्च
Farmers Protest: प्रदर्शनकारी किसानों का दिल्ली चलो मार्च आज। भारी अत्याधुनिक मशीनों के साथ शंभू बॉर्डर पर जुटे। प्रशासन अलर्ट।
21 February 2024 at 06:23 IST
Raisina Dialogue का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन, 115 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Raisina Dialogue Update: दिल्ली में 9वें रायसीना डायलॉग की शुरुआत होगी। PM इसका उद्घाटन करेंगे। 23 फरवरी तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस में 115 देशों के 2500 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। मुख्य अतिथि ग्रीस के प्रधानमंत्री कायरियाकोस मित्सोताकिस होंगे।
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 06:24 IST